
Google Chrome भी फोन की बैटरी को खत्म करने का काम करता है. बता दें कि इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए सबसे फेमश ऐप गूगल क्रोम माना जाता है लेकिन इसमें कई टैब एक साथ खुले रहने पर RAM और प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसके अलावा वेबसाइट्स पर मौजूद विज्ञापन, ऑटो-रिफ्रेश और बैकग्राउंड प्रोसेस भी बैटरी की खपत बढ़ा सकते हैं.

YouTube सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करने वाले ऐप्स में से एक माना जाता है. लंबे समय तक HD या 4K वीडियो देखना, लगातार स्क्रीन ऑन रहना और इंटरनेट का लगातार इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी काफी तेजी से खत्म होने लगती है. अगर बैकग्राउंड में वीडियो या म्यूजिक भी चलता रहे तो बैटरी की खपत और बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरत न होने पर वीडियो क्वालिटी Auto या 720p पर रखें. लंबे समय तक वीडियो देखने के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करें.

इसके अलावा Gmail देखने में हल्का ऐप लगता है लेकिन ये लगातार नए ईमेल चेक करने के लिए बैकग्राउंड में सिंक करता रहता है. अगर कई ईमेल अकाउंट जुड़े हुए हैं तो बैटरी की खपत और बढ़ सकती है. इसीलिए Auto Sync को जरूरत के अनुसार सेट करें. बेकार ईमेल अकाउंट हटाएं. Push Notification की संख्या कम करें. बैकग्राउंड डेटा के इस्तेमाल को कम करें.

Google Maps पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाला नेविगेशन ऐप है. लेकिन ये ऐप नेविगेशन के दौरान GPS, इंटरनेट और स्क्रीन तीनों का एक साथ इस्तेमाल करता है जिसकी वजह से फोन की बैटरी काफी तेजी से खत्म होती है. अगर लोकेशन हमेशा ऑन रहता है तो बैकग्राउंड में भी बैटरी खर्च होती रहती है.

आपको बता दें कि अगर आपके घर में स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट लाइट या अन्य स्मार्ट डिवाइस हैं तो Google Home ऐप लगातार उनसे कॉनटेक्ट बनाए रखता है. यही वजह है कि ये बैकग्राउंड में बैटरी खर्च करता रहता है, खासकर तब जब लोकेशन और Bluetooth हमेशा ऑन हों. इसीलिए Bluetooth और Location केवल जरूरत पड़ने पर ऑन रखें. बैकग्राउंड एक्टिविटी को कम करें. जिन स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें डिस्कनेक्ट रखें. ऐप को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें.

अब अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो कुछ जरूरी चीजों को फॉलो करना पड़ेगा. फोन में मौजूद Battery Usage सेक्शन को समय-समय पर चेक करें. जिन ऐप्स का इस्तेमाल कम करते हैं, उनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद कर दें. स्क्रीन ब्राइटनेस Auto या कम रखें.

इसके अलावा अनावश्यक Location, Bluetooth और Wi-Fi को बंद रखें. सभी ऐप्स को समय-समय से अपडेट करते रहें क्योंकि नए अपडेट में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन भी शामिल होता है. जरूरत न होने पर बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद करें.
Published at : 29 Jul 2026 06:09 PM (IST)
Tags :