बजट सेगमेंट में धमाका करने आ रहा है Realme C100i! लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, बड़ी बैटरी की उम्मीद


रियलमी जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन रियलमी C100i लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में फोन के भारतीय वेरिएंट से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में आ सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रियलमी C100i का मॉडल नंबर RMX5399 होगा. फोन को इन दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज. वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Skyline Silver और Midnight Black रंग में आ सकता है.

भारतीय मॉडल हो सकता है अलग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ दूसरे देशों में बिक रहा रियलमी C100i RMX5377 मॉडल नंबर के साथ आता है, जबकि भारत में आने वाले फोन का मॉडल नंबर अलग होगा. फिलहाल ये साफ नहीं है कि भारत में आने वाले मॉडल में वही फीचर्स मिलेंगे या कंपनी इसमें कुछ बदलाव करेगी.

मिल सकते हैं ये फीचर्स

अगर भारतीय वेरिएंट ग्लोबल मॉडल जैसा हुआ, तो इसमें ये फीचर्स मिल सकते हैं:

  • 6.8-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Unisoc T7250 प्रोसेसर
  • 4GB LPDDR4x RAM
  • eMMC 5.1 स्टोरेज
  • 7,000mAh बैटरी
  • 15W चार्जिंग सपोर्ट
  • 8MP रियर कैमरा
  • 5MP फ्रंट कैमरा
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • microSD कार्ड सपोर्ट

कुछ रिपोर्ट्स में अलग प्रोसेसर की भी चर्चा

पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रियलमी C100i के ग्लोबल वेरिएंट में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है और यह सिर्फ 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है.

उस मॉडल में 720×1570 पिक्सल LCD डिस्प्ले, 900 निट्स तक की ब्राइटनेस, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलने की भी बात कही गई थी.

फिलहाल कंपनी ने नहीं किया कोई ऐलान

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रियलमी फिलहाल अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर रही है. इसी वजह से नए स्मार्टफोन लॉन्च होने की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है.

फिलहाल कंपनी की तरफ से रियलमी C100i की लॉन्च डेट, कीमत या फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.



Source link

0Shares