Mini-LED और AI पावर के साथ जल्द आ रहा है Lumio Vision 9 स्मार्ट TV, लॉन्च से पहले ही बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट


Last Updated:

Lumio Vision 9 (2026) स्मार्ट टीवी भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है. अमेज़न माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे इसके जल्द आने का हिंट मिलता है. जानिए इसके संभावित फीचर्स, अपग्रेड्स और पुराने मॉडल से क्या होगा नया बदलाव…

ख़बरें फटाफट

Mini-LED, AI पावर के साथ आ रहा है Lumio Vision 9 स्मार्ट TV, पहले ही चर्चाZoom

Lumio का नया स्मार्ट टीवी करेगा सबको टक्कर, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

लूमिया विजन 9 2026 स्मार्ट टीवी को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने इसके आने से पहले टीजर जारी कर दिया है और अमेज़न पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है. हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि नया मॉडल परफॉर्मेंस और व्यूइंग एक्सपीरियंस के मामले में अपग्रेड लेकर आएगा.

यह नया टीवी पिछले मॉडल Lumio Vision 9 2025 का अपग्रेड होगा, जिसे भारत में ₹59,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था. पुराने मॉडल में 55-इंच का 4K मिनी-LED डिस्प्ले दिया गया था, जिसमें क्वांटम टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर कलर और ब्राइटनेस मिलती है. इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG जैसे HDR फॉर्मेट्स का सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे शानदार व्यूइंग एक्सपीरिएंस देता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Vision 9 (2025) में कंपनी का BOSS फ्लैगशिप प्रोसेसर, 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया था. यह गूगल TV एंड्रॉयड 14 पर चलता है और इसमें गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. ऑडियो के लिए इसमें 24W का क्वाड-स्पीकर सेटअप है, जो डॉल्बी अटमॉस सपोर्ट के साथ आता है.

मिलेंगे ज्यादा पावरफुल फीचर्स
अब उम्मीद की जा रही है कि लूमियो विजन 9 (2026) में इन सभी फीचर्स को और बेहतर किया जाएगा. इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर ब्राइटनेस, और शायद हाई रिफ्रेश रेट जैसी सुविधाएं भी देखने को मिल सकती हैं.

कनेक्टिविटी के मामले में भी पुराने मॉडल में HDMI 2.1, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5 और कई पोर्ट्स दिए गए थे, इसलिए नए मॉडल में भी इनका अपग्रेडेड वर्जन मिलने की उम्मीद है.

Lumio Vision 9 (2026) उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है जो मिड-रेंज में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्ट टीवी चाहते हैं. लॉन्च के बाद इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन सामने आने पर ही साफ होगा कि यह मार्केट में कितना मजबूत मुकाबला देगा.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link