
जानकारी के अनुसार, Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा. हालांकि, भारत में इसका लाइव प्रसारण 13 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे IST से शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी इस इवेंट को अपने ऑफिशियल YouTube चैनल (https://www.youtube.com/live/c84y9gAY90c?si=BvQNd5-E1KZ_jsuY) पर लाइव स्ट्रीम करेगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google ने ये भी साफ कर दिया है कि पिक्सल 11 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर भी लॉन्च इवेंट से ही शुरू हो जाएंगे. हालांकि, भारत में प्री-ऑर्डर से लेकर जानकारी कल सामने आ सकती है. बताते चलें कि इस बार Google इस सीरीज में चार मॉडल पेश करने वाली है जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल है.

इन सभी मॉडल में यूजर्स को Google का नया Tensor G6 चिपसेट प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा. दरअसल, ये प्रोसेसर फोन की AI फीचर्स और परफॉर्मेंस को संभालने का काम करता है और यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराता है. इसके अलावा इस फोन में Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की भी उम्मीद की जा रही है.

इस फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो जानकारी के अनुसार, Pixel 11 सीरीज का बेस मॉडल होगा जिसमें करीब 5,000mAh की बैटरी और वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा फोन में 48MP का मेन सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद रहेगा.

इतना ही नहीं, Google इस इवेंट में अपना पहला Bluetooth ट्रैकर Pixel Tag भी पेश कर सकता है. माना जा रहा है कि इस डिवाइस का मुकाबला Apple AirTag और Samsung के ट्रैकिंग डिवाइसेज से हो सकता है.

Pixel Tag को Google के Find Hub इकोसिस्टम के साथ कनेक्ट किया जा सकता है जिससे यूजर्स अपनी चाबियां, बैग या दूसरी जरूरी चीजें आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. हालांकि अभी Google ने Pixel Tag की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

स्मार्टफोन के अलावा इस इवेंट में आपको Google Pixel Watch 5 भी देखने को मिल सकती है. बता दें कि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टवॉच का टीजर भी जारी कर दिया है. Pixel Watch 5 के 41mm और 45mm साइज में आने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें LTPO AMOLED डिस्प्ले, वेरिएबल रिफ्रेश रेट और पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट स्क्रीन भी देखने को मिल सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Qualcomm SW5100 प्लेटफॉर्म पहले जैसा ही मिलेगा. हालांकि, डिवाइस में RAM अपग्रेड हुआ है. जानकारी के अनुसार, इस बार इसमें 3GB रैम देखने को मिल सकता है. इससे नई AI और Gemini से जुड़े फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलेगी.

Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च होने के बाद Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन को सीधी टक्कर देगी. दरअसल, Samsung Galaxy S26 सीरीज कंपनी का एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इस फोन में यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. इस सीरीज में कंपनी ने तीन वेरिएंट्स किए थे जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra. बता दें कि इस फोन को कंपनी ने 87,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी डिस्काउंट के बाद लोग इसे महज 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Published at : 12 Aug 2026 06:47 PM (IST)