7 सीटर के साथ लॉन्च हो सकती है बाहुबली Tata Safari EV, देगी Mahindra XEV 9S को कड़ी टक्कर



Tata Motors भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। कंपनी के पंच, नेक्सॉन, कर्व, हैरियर से लेकर सफारी तक एक से एक गाड़ियां हैं। EV सेगमेंट में तो टाटा मोटर्स राजा बना हुआ है। कंपनी की Punch EV उन इलेक्ट्रिक कार में से हैं जिन पर वेटिंग चल रही है। लेकिन अब टाटा अपनी बाहुबली कार सफारी का EV मॉडल Tata Safari EV लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। 

EV के सेगमेंट में अभी तक कंपनी की फ्लैगशिप SUV Tata Harrier थी। लेकिन Tata Safari EV के लॉन्च होने के बाद Harrier EV दूसरे नंबर पर आ जाएगी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा सफारी इलेक्ट्रिक वेरिएंट का डिजाइन कंपनी सफारी (पेट्रोल) और हैरियर (EV) के बेस डिजाइन से प्रेरित हो सकता है। Harrier (EV) जहां 5 सीटर है तो वहीं Safari EV को कंपनी 7 सीट के साथ पेश कर सकती है। इससे यह Mahindra XEV 9S को सीधे टक्कर देगी क्यूंकि वो भी 7 सीटर वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है।   

इस कार के रियर व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में सिंगल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव में डुअल मोटर सेटअप मिल सकता है। कंपनी Safari EV में भी Harrier (EV) वाला ही बैटरी पैक लगा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह गाड़ी 65 kWh और 75 kWh के 2 अलग अलग बैटरी पैक के साथ पेश हो सकती है। 

Tata Safari EV में 100 किलोवॉट का डीसी चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है जिससे गाड़ी तेजी से चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि ये 3 रो इलेक्ट्रिक कार होगी। 

टाटा ने तो फिलहाल Tata Safari EV के किसी फीचर और लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसे वर्ष 2026 के शारदीय नवरात्रि या दिवाली तक लॉन्च कर सकती है। 



Source link