- एनिमेशन स्केल कम कर फोन को सुपरफास्ट बनाएं।
Tech Tips: वीडियो बनाने से लेकर मूवी देखने तक, आज स्मार्टफोन लोगों की लगभग सभी काम को आसान बनाता है. ये एक ऐसा डिवाइस बन चुका है जो घर में बच्चों से लेकर बुजर्गों तक के काम आता है. लेकिन अक्सर, देखा गया है कि कई बार स्मार्टफोन स्लो हो जाता है या फिर बार-बार लैग करने लगता है जिससे यूजर्स को काफी परेशानी होती है. आज हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका पुराना स्मार्टफोन भी सुपरफास्ट बन जाएगा.
बंद करें बेकार के प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स
आज ज्यादातर स्मार्टफोन्स में कई ऐसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं. लेकिन ये ऐप्स आपके फोन में स्पेस घेरे रहते हैं जिससे फोन पर ज्यादा लोड रहता है. इसीलिए फोन से बेकार के ऐप्स को तुरंत हटा देना चाहिए. इसके लिए Settings > Apps में जाकर जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है उन्हें Disable कर दें. इससे फोन पर अनावश्यक लोड कम होगा.
सेट करें Background Process Limit
इसके अलावा कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं जो डिवाइस के रैम और बैटरी दोनों का इस्तेमाल करते हैं जिससे आपके फोन पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसको सही करने के लिए आपको Developer Options में जाकर Background Process Limit को “At most 2 processes” पर सेट करना होगा. इससे फोन एक समय में लिमिटेड बैकग्राउंड ऐप्स चलाएगा और सिस्टम ज्यादा स्मूद काम करेगा.
हटा दें बेकार के Widgets
बहुत ज्यादा विजेट्स होम स्क्रीन पर लगातार अपडेट होते रहते हैं जिससे रैम और प्रोसेसर का इस्तेमाल बढ़ सकता है. अब आपको जिन विजेट्स की जरूरत नहीं है उन्हें हटा देना ही सही होता है. इससे होम स्क्रीन हल्की होगी और फोन पहले से ज्यादा स्मूद काम करने लगेगा.
Cache को साफ करते रहें
आपको बता दें कि ऐप्स इस्तेमाल करते समय कैश फाइलें जमा होती रहती हैं. अब ज्यादा कैश जमा होने पर फोन पर एक्सट्रा लोड पड़ता है जिससे अक्सर डिवाइस स्लो हो जाता है. इसीलिए एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि समय-समय पर फोन से कैश को साफ करते रहना चाहिए. इसके लिए आपको Settings > Storage में जाकर समय-समय पर कैश साफ करते रहें.
कम करें Animation Scale
आपको बता दें कि स्मार्टफोन की एनिमेशन जितनी लंबी होती है उतना ही आपका डिवाइस स्लो काम करता है. इसीलिए एनिमेशन स्केल को कम करने से ये समस्या दूर हो सकती है. इसके लिए सबसे पहले Settings में जाकर About Phone में जाएं. इसके बाद यहां पर Build Number पर लगातार 7 बार टैप करें. इससे Developer Options चालू हो जाएगा. अब वहां जाकर Window Animation Scale को 0.5x पर सेट कर दें. इससे ऐप्स खुलने और स्क्रीन ट्रांजिशन पहले से ज्यादा तेज काम करने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: