
Tata Sierra: टाटा मोटर्स ने Sierra को पिछले वर्ष नवंबर में फिर से लॉन्च किया था। इसके बाद अब Sierra EV वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है। इस एसयूवी गाड़ी के प्रति लोगों की दीवानगी शुरू से सिर चड़कर बोली। टाटा ने अब तक सिएरा की 50,000 यूनिट्स बेच दी है। इस अवसर पर कंपनी ने Tata Sierra Jubilee Edition लॉन्च किया है। इस एडिशन के तहत सिएरा के स्मार्ट, प्योर और एडवेंचर एडिशन आए हैं।
टाटा मोटर्स ने Sierra का कोई नया वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है। जुबली एडिशन में कंपनी ने नई एक्सेसरीज को पेश किया है। अच्छी बात यह भी है कि ग्राहकों पर यह जबरदस्ती थोपी नहीं जा रही। अगर आपको यह नई एक्सेसरीज पसंद ना आए तो आप सिएरा को पहले की तरह भी खरीद सकते हैं।
नए जुबली एडिशन के स्मार्ट प्लस वेरिएंट में नए ट्रिम, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं ऐपल कार प्ले के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रूफ रेल, लेदर सीट्स और 4 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा।
प्योर जुबली एडिशन की बात करें तो इसमें फ्रंट और रियर डैशकैम लगाया गया है। इसके साथ ही गाड़ी में रूफ रेल्स, पार्सल ट्रे, मैग्नेटिक सनशेड, लेदर सीट कवर्स, लेदर स्टीयरिंग वील जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
एडवेंचर एडिशन में टाटा ने ROQ एक्सेसरीज किट दी है। इसमें फ्रंट और रियर डैशकैम, फ्रंट और रियर स्कीड प्लेट्स, हुड स्कूप, विंडो लाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Sierra के स्मार्ट प्लस एडिशन की कीमत 11.99 लाख, प्योर जुबली एडिशन की कीमत 13.39 लाख और एडवेंचर एडिशन की कीमत 16.19 लाख है।
Tata Sierra का बॉक्सी डिजाइन, LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल्स और शानदार कलर्स इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। गौरतलब है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट की सबसे लंबे व्हीलबेस, ऊंचाई, चौड़ाई और बूट स्पेस वाली SUV भी है। टाटा ने सिएरा को अंडमान एडवेंचर (येलो), कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), बंगाल रॉग (रेड), मुन्नार मिस्ट (ग्रीन-ग्रे), प्रिस्टाइन वाइट, और प्योर ग्रे जैसे 6 आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक टेलगेट और 6 एयरबैग्स लगाए गए हैं। टाटा ने ADAS के साथ ही गाड़ी के 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के विकल्प ग्राहकों के लिए रखे हैं। इसके अलावा गाड़ी में ट्रिपल स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस साउन्ड मिलती है। माइलेज की बात करें तो Tata Sierra पेट्रोल वेरिएंट में 16-18 kmpl और डीजल वेरिएंट में 18-20.5 kmpl मिलती है।