Last Updated:
गुरुवार को X कुछ समय के लिए हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया. लॉगिन, फीड और ऐप में दिक्कतों से यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी. कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, जिससे यूजर्स के बीच और ज्यादा नाराजगी बढ़ गई. हालांकि, कुछ समय बाद सर्विस धीरे-धीरे सामान्य होने लगी. Downdetector पर शिकायतों की संख्या भी घटकर करीब 2,700–2,800 रह गई, जिससे संकेत मिलता है कि प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे सामान्य हो गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) गुरुवार को हजारों यूजर्स के लिए कुछ समय के लिए डाउन हो गया.
गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हजारों यूजर्स के लिए कुछ समय के लिए डाउन हो गया. भारत समेत कई देशों के यूजर्स को एक्स डाउन होने की समस्या का सामना करना पड़ा. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक समय पर 5,400 से ज्यादा लोगों ने एक्स पर इस समस्या की शिकायत दर्ज की थी. इस आउटेज की वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई और कंपनी की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी की, कुछ यूजर्स ने तो Elon Musk को टैग करते हुए सवाल किया तो किसी ने इसे WrestleMania वीकेंड से जोड़ दिया.
हालांकि, यह समस्या ज्यादा जल्द ठीक नहीं हुई और कंपनी ने इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया. इससे यूजर्स की नाराजगी और ज्यादा बढ़ते हुए नजर आई. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई यूजर्स ने जानकारी दी की कुछ समय बाद सर्विस फिर से ठीक हो गई थी. Downdetector पर शिकायतों की संख्या भी घटकर करीब 2,700–2,800 रह गई, जिससे संकेत मिलता है कि प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे सामान्य हो गया.
लोगों ने X डाउन होने पर किया रिएक्ट
कई यूजर्स ने इस परेशानी पर अलग-अलग रिएक्शन भी दिए. एक यूजर ने लिखा कि “ट्विटर कुछ देर के लिए डाउन था, अगर मेरे ट्वीट कई बार पोस्ट हुए हों तो एलन मस्क को दोष दें.” एक अन्य यूजर ने कहा कि “क्या ट्विटर कुछ मिनट के लिए बंद हो गया था?” Downdetector के मुताबिक, ज्यादातर लोगों को ऐप में दिक्कत आई, कुछ को फीड/टाइमलाइन में समस्या हुई और कुछ को वेबसाइट चलाने में परेशानी हुई. आउटेज मैप में Seattle और New York जैसे शहरों में भी असर देखा गया.
एक्स डाउन होने पर यूजर्स क्या करें?
सबसे पहले अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें, ऐप अपडेट करें और ऐप का कैश क्लियर करके दोबारा लॉगिन करने की कोशिश करें. हालांकि, अगर समस्या कई लोगों को एक साथ हो रही है, तो यह कंपनी की तरफ से तकनीकी दिक्कत भी हो सकती है, ऐसे में कुछ समय इंतजार करना ही बेहतर होता है.
कुछ दिन पहले भी X को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जहां कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि पोस्ट लोड नहीं हो रहे हैं और प्लेटफॉर्म सही से काम नहीं कर रहा था.
Downdetector के मुताबिक, उस समय पर ऐप, फीड/टाइमलाइन और वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें बढ़ गई थीं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी कई लोग X के डाउन होने की बात सामने आई थी. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, एनालिस्ट का कहना है कि इस तरह के बड़े तकनीकी बदलावों के दौरान कभी-कभी अस्थायी दिक्कतें आना सामान्य है, खासकर जब प्लेटफॉर्म बहुत बड़े स्तर पर सर्विस देता हो.
About the Author
यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें