Last Updated:
Jio Family Plan: क्या आप बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से थक गए हैं? रिलायंस जियो के नए फैमिली पोस्टपेड प्लान्स अब एक ही बिल में पूरे घर को अनलिमिटेड कॉलिंग, भारी डेटा और ₹35,100 की कीमत वाले Google Gemini AI जैसे फायदे दे रहे हैं. आप मात्र ₹449 के प्लान में आप 4 सिम कार्ड्स चला सकते हैं. Netflix और Amazon Prime जैसे OTT ऐप्स का मुफ्त मजा ले सकते हैं.
क्या आप भी हर महीने घर के अलग-अलग सदस्यों के फोन रिचार्ज कराने के झंझट से परेशान रहते हैं? कभी मम्मी का डेटा खत्म हो जाता है, तो कभी भाई का बैलेंस. रिलायंस जियो अब आपकी इस सिरदर्दी का एक शानदार समाधान लेकर आया है. जियो ने ऐसे फैमिली पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं जिसमें आपको एक ही बिल में पूरे परिवार के लिए ढेर सारे फायदे मिलते हैं. अब आपको हर किसी के लिए अलग-अलग प्लान नहीं चुनना पड़ेगा, बल्कि एक ही रिचार्ज से चार-चार सिम कार्ड्स का काम चल जाएगा. इसमें न सिर्फ डेटा और कॉलिंग की सुविधा है, बल्कि आज के जमाने की जरूरत यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एंटरटेनमेंट का भी पूरा तड़का लगाया गया है.
रिलायंस जियो अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के हिसाब से यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर अलग-अलग बजट वाले प्लान्स दे रहा है. अगर हम फैमिली प्लान्स की बात करें, तो इसकी शुरुआत ₹449 से होती है और इसमें ₹749 वाला एक प्रीमियम विकल्प भी मौजूद है. वहीं अगर आप अकेले के लिए प्लान ढूंढ रहे हैं, तो व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ₹349, ₹649 और ₹1549 के विकल्प भी दिए गए हैं. इन प्लान्स की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये सिर्फ इंटरनेट और कॉल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें आपको भारी-भरकम क्लाउड स्टोरेज और ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं जो आपकी लाइफस्टाइल को काफी आसान बना देते हैं.
जियो का ₹449 वाला फैमिली प्लान उन लोगों के लिए सबसे सस्ता और बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत में पूरे घर को जोड़ना चाहते हैं. इस प्लान में आपको मुख्य तौर पर 75GB डेटा मिलता है जिसे पूरा परिवार आपस में शेयर कर सकता है. अगर यह लिमिट खत्म हो जाती है, तो आपको सिर्फ ₹10 प्रति GB के हिसाब से भुगतान करना होगा. इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें आप तीन एक्स्ट्रा फैमिली सिम कार्ड जोड़ सकते हैं, जिसके लिए आपको प्रति सिम मात्र ₹150 अलग से देने होंगे. हर एड-ऑन सिम के साथ 5GB का एक्स्ट्रा डेटा भी जुड़ता जाता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा तो मिलती ही है, साथ ही जियो टीवी और 50GB स्टोरेज वाला जियो क्लाउड भी फ्री मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी ₹449 वाले प्लान में रिलायंस जियो कुछ ऐसे फायदे दे रहा है जो आपकी सोच से भी परे हैं. इसमें आपको तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है. लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा फायदे वाली है, वह है गूगल जेमिनी (Google Gemini) का 18 महीने वाला प्रो प्लान जिसकी कीमत ₹35,100 है, जो आपको इसके साथ मिल रहा है. इसके अलावा यूज़र्स को 5000GB का भारी-भरकम क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है. यह प्लान उन परिवारों के लिए परफेक्ट है जो प्रोफेशनल काम के साथ-साथ मनोरंजन को भी अहमियत देते हैं और अपने डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं.
अगर आपके घर में मूवीज और वेब सीरीज देखने का ज्यादा शौक है, तो ₹749 वाला फैमिली प्लान आपके लिए ही बना है. इसमें आपको हर महीने 100GB डेटा मिलता है और बाकी सभी फायदे ₹449 वाले प्लान जैसे ही रहते हैं. इस प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हैं. इसमें आपको नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान और अमेजन प्राइम लाइट का एक्सेस मिलता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन पूरे दो साल के लिए वैलिड रहता है. यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो ओटीटी कंटेंट के दीवाने हैं और एक ही साथ सबकुछ चाहते हैं.
जो लोग अकेले रहते हैं या जिन्हें सिर्फ अपने लिए ही कनेक्शन चाहिए, उनके लिए ₹349 का शुरुआती पोस्टपेड प्लान काफी किफायती है. इसमें आपको हर महीने 30GB डेटा दिया जाता है और डेटा खत्म होने पर वही ₹10 प्रति GB का चार्ज लगता है. कॉलिंग और एसएमएस के मामले में यह भी फैमिली प्लान की तरह ही है. इसमें भी आपको जियो टीवी, 50GB जियो क्लाउड स्टोरेज और तीन महीने का जियो हॉटस्टार मिलता है. साथ ही गूगल जेमिनी के एडवांस्ड फीचर्स का फायदा भी इस छोटे प्लान के साथ जुड़ा हुआ है, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाता है.
वर्क फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स या भारी इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ₹649 वाला इंडिविजुअल प्लान एक वरदान की तरह है. इस प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा मिलता है. यानी आपको डेटा खत्म होने या लिमिट की कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बाकी सभी सुविधाएं ₹349 वाले प्लान जैसी ही रहती हैं. अगर आप एक ऐसे एम्प्लॉई हैं जिसका पूरा काम इंटरनेट पर ही निर्भर है, तो यह प्लान आपको बिना किसी रुकावट के लगातार काम करने की आजादी देता है.
जियो का सबसे प्रीमियम इंडिविजुअल प्लान जिसकी कीमत ₹1549 है. यह उन यूज़र्स के लिए है जिन्हें हाई-स्पीड डेटा और प्रीमियम एंटरटेनमेंट दोनों चाहिए. इसमें आपको हर महीने 300GB डेटा मिलता है और अगर आप इससे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ₹10 प्रति GB का चार्ज लगेगा. इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल और अमेजन प्राइम लाइट का मजा भी मिलता है. इसके अलावा जियो टीवी, 50GB क्लाउड स्टोरेज, तीन महीने का जियो हॉटस्टार और गूगल जेमिनी के सभी बेनिफिट्स इसमें शामिल हैं. यह एक कम्पलीट पैकेज है जो आपकी कनेक्टिविटी और मनोरंजन की हर जरूरत को पूरा करता है.