iPhone Air के स्पेसिफिकेशंस
iPhone Air की मोटाई केवल 5.6mm है. इसमें 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें iPhone 17 Pro मॉडल्स वाला A19 Pro चिपसेट दिया गया है. इसके रियर में 48MP का सिंगल लेंस और सेल्फी के लिए सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा है. इसमें 3149mAh का बैटरी पैक लगा है. हालांकि, इस आईफोन की डिमांड iPhone 17 Series के बाकी मॉडल्स की तुलना में काफी कम है.
अमेजन पर मिल रही है धांसू डील
iPhone Air के 256GB वेरिएंट को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह अमेजन पर शानदार छूट के साथ लिस्टेड है. अमेजन पर यह आईफोन 93,499 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा इस पर 4,000 रुपये का बैंक ऑफर और करीब 2800 रुपये का कैशबैक ऑफर मिल रहा है. इस तरह देखा जाए तो आईफोन पर 30,000 रुपये से ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है.
Samsung Galaxy A35 पर भी छूट
iPhone Air की तरह Samsung Galaxy A35 पर भी शानदार छूट आ गई है. इसकी ऑरिजनल कीमत 32,999 है, लेकिन अभी यह 13,000 रुपये से ज्यादा छूट के साथ अवेलेबल है. फ्लिपकार्ट पर अभी यह फोन 13,000 रुपये से डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में लिस्टेड है.