6000mAh बैटरी, Sony कैमरे के साथ ₹12,999 में आया 5G फोन, Ai+ Nova 2 Neo और Pro में मिलेंगे दमदार फीचर्स


Ai+ ने भारतीय बाजार में अपनी नोवा सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने नोवा 2 Neo 5G और नोवा 2 Pro 5G को पेश किया है, जो अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. लॉन्च इवेंट ‘India’s Got नोवा’ के दौरान इन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया गया है.

कीमत की बात करें तो Ai+ नोवा 2 नियो 5G का 4GB + 128GB वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. वहीं नोवा 2 प्रो 5G का 6GB + 128GB वेरिएंट 14,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल 16,999 रुपये में मिलेगा. इन कीमतों में 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है. दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

Ai+ नोवा 2 नियो 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल सोनी IMX582 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

फोन में ड्यूल सिम 5G सपोर्ट, 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलता है, जिसमें NxtPrivacy Dashboard और AI की जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Ai+ Nova 2 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
दूसरी तरफ Ai+ नोवा 2 Pro 5G में ज्यादा पावरफुल मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है. कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है.

नोवा 2 Pro 5G में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल माइक्रोफोन, 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. ये फोन भी एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलता है और इसमें कस्टमाइजेबल रियर नोटिफिकेशन लाइट्स, NxtPrivacy डैशबोर्ड और AI Key कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड 16 के साथ Ai+ के ये दोनों स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में नए ऑप्शन के रूप में सामने आए हैं. खासकर उन यूजर्स के लिए जो कम बजट में लेटेस्ट फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.



Source link