LPG Gas Connection: गैस कनेक्शन में पुराना मोबाइल नंबर है लिंक? घर बैठे ऐसे करें अपडेट, नहीं रुकेगी बुकिंग और सब्सिडी


अगर आपका भी गैस कनेक्शन से लिंक नंबर बंद हो गया है, तो उसे तुरंत अपडेट करवाने की जरूरत है। यहां हम आपको गैस से लिंग मोबाइल नंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपडेट करने के तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
how to update mobile number in lpg gas connection online offline
क्यों जरूरी है सही मोबाइल नंबर लिंक होना
आजकल LPG कंपनियां लगभग हर जरूरी अपडेट SMS और मोबाइल अलर्ट के जरिए भेजती हैं। सिलेंडर बुक होने से लेकर डिलीवरी तक की जानकारी मोबाइल पर आती रहती है। अगर आपके अकाउंट में पुराना या बंद नंबर जुड़ा है, तो OTP नहीं मिलेगा और डिलीवरी कोड भी नहीं आएगा। बिना डिलीवरी कोड के कई जगह सिलेंडर डिलीवरी भी नहीं होती। यही वजह है कि गैस कंपनियां ग्राहकों को समय-समय पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखने की सलाह देती हैं।
how to update mobile number in lpg gas connection online offline
ऑनलाइन ऐसे बदलें LPG कनेक्शन का मोबाइल नंबर
अब मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस तीनों कंपनियां ऑनलाइन सुविधा देती हैं। आप दो तरीकों से गैस कनेक्शन में अपना मोबाइल नंबर अपडेट तक सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (एचपी, इंडेन, भारत गैस) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां कंज्यूमर नंबर, एलपीजी आईडी या पुराना फोन नंबर डालकर लॉगइन करें। इसके बाद अकाउंट या प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।

स्टेप 2: यदि आप गैस कंपनी के मोबाइल एप (Mobile App) का यूज करते हैं, तो उसका एप खोलें। वहां कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन कर लें। इसके बाद प्रोफाइल या अकाउंट सेक्शन में जाकर नया नंबर अपडेट कर लें।

how to update mobile number in lpg gas connection online offline
ऑफलाइन तरीका भी है आसान
अगर आप ऑनलाइन फोन नंबर अपडेट नहीं करना चाहते, वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर भी नंबर बदलवा सकते हैं। वहां एक छोटा फॉर्म भरना होता है। ध्यान रखें कि एजेंसी जाते समय अपने साथ आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र जरूर रखें।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया नंबर अपडेट कर दिया जाता है। कई एजेंसियों में यह काम तुरंत हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में 24 घंटे तक लग सकते हैं।

how to update mobile number in lpg gas connection online offline
नंबर अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल नंबर अपडेट करते समय वही नंबर दें जो हमेशा एक्टिव रहता हो। क्योंकि आगे आने वाले सभी OTP और अलर्ट उसी नंबर पर आएंगे। नंबर अपडेट होने के बाद एक बार गैस बुकिंग करके जरूर जांच लें कि SMS और डिलीवरी मैसेज सही तरीके से मिल रहे हैं या नहीं।