Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कंपनी ने पहली बार 2 नए फ्लैगशिप फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम शामिल हैं। Galaxy Z Fold 8 Ultra जहां पिछले Galaxy Z Fold 7 का अपग्रेड वर्जन है तो वहीं Galaxy Z Fold 8 एक बिल्कुल नए फॉर्मेट पर लॉन्च हुआ है। यह कंपनी के पारंपरिक फोल्ड फोन से अलग एक कॉम्पैक्ट फोल्ड फोन है।
सैमसंग के अनुसार इस फोन का डिजाइन उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल एक रीडेबल डिवाइस के रूप में करते हैं और अपने फोन में ही किताबें, अखबार आदि सब पढ़ते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 8 को इस प्रकार डिजाइन किया गया है जिससे फोन खोलने पर 4:3 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। यही कारण है जिससे इस फोन में ई-बुक, ई पेपर पढ़ने के साथ वीडियो देखने का भी शानदार अनुभव मिलेगा।
यहां यह भी बता दें कि इस फोन का वजन मात्र 201 ग्राम का है जिससे यह दुनिया का सबसे हल्का फोल्ड स्मार्टफोन है। फोल्ड होने पर इस फोन की कवर स्क्रीन पर में 10:16 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है जो सोशल मीडिया और रील्स देखने में अच्छा अनुभव प्रदान करने का काम करेगा। गौरतलब है इस फोन की मोटाई भी सिर्फ 9.7 एमएम है।
यह फोन Graphite, Cream, Lavender and Pistachio जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है।
Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले मिलता है। इससे फोन में यूजर्स को मेन स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इस फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो डिस्प्ले को बेहतर बनाने का काम करेगा।
सैमसंग ने अपने इस फोल्ड फोन के निर्माण में नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो एक टाइटेनियम-बेस्ड डिस्प्ले स्ट्रक्चर पेश करती है। इस तकनीक के जरिए सैमसंग को फोन को पतले के साथ मजबूत बनाने में भी सफलता हासिल हुई है। इस फीचर के जरिए फोन को बार-बार फोल्ड होने पर दबाव कम पड़ता है और ये झटकों को भी आराम से झेल सकता है।
कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया है जो इससे पहले Galaxy S26 Ultra में भी दिया जा चुका है।
कैमरा की बात करें तो इस नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। तो वहीं फोन में 10 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसमें डुअल रिकॉर्डिंग का फीचर भी मौजूद है।
इस फोन में 4800 mah की बैटरी लगाई गई है, कंपनी ने इसके लिए 45 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से 26 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग मिल सकेगी।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के 3 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 के साथ पेश हुआ है।
AI फीचर्स भी हुए अपग्रेड
सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 में Galaxy S26 वाले AI फीचर्स को भी अपग्रेड करने काम किया है। इस फोन में Google Gemini के सपोर्ट के साथ नए Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें My Fancam का एक शानदार फीचर है वीडियो में से अपने-आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फ़ुटेज को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में रीफ़्रेम करता है। इससे शेयर करने से पहले मैन्युअल एडिटिंग की ज़रूरत कम हो जाती है। इस फोन में ‘Now Brief’ के साथ ‘Now Nudge’ AI फीचर भी दिया गया है जो आपके रोजमर्रा के जीवन में बेहतर ढंग से हाथ आपकी सहायता करेगा।
कीमत और उपलब्धता
यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है। यह फोन प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की सेल जल्द शुरु होगी।