iPhone 18 के लॉन्च से पहले लगने वाला है झटका, iPhone 17 होने जा रहा है महंगा, जानिए नई कीमत



iphone 17 1780224766117

iPhone 17 यूं तो अपने लॉन्च से ही महंगा था लेकिन फ्लिपकार्ट-एमेज़ोन सेल के साथ ऐप्पल की आधिकारिक साइट और स्टोर पर भी बंपर ऑफर के साथ यह मिलता रहता है। इसस कारण लोग iPhone 17 को इन प्लेटफॉर्म के जरिए सस्ती कीमत में खरीद पाते हैं। लेकिन अब iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 17 की कीमतें बढ़ने जा रही है।  

कितनी बढ़ेगी कीमतें 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 17 की कीमतों में लगभग 12 से 14 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नया स्टॉक ऐप्पल के रिटेल स्टोर और सभी अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स तक पहुंच चुका है। 

क्या होगी नई कीमत 

इस रिपोर्ट के अनुसार iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,990 से बढ़कर अब ₹94,990 हो सकती है। इससे 256 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 12,000 रुपये महंगा मिलने की उम्मीद है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये से बढ़कर 1,17,306 रुपये तक बढ़ सकती है।  

इसके साथ ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max समेत पूरी सीरीज की कीमतों में भी 12 से 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

ऐप्पल ने अभी नहीं किया ऐलान  

हालांकि ऐप्पल ने अभी इन नई कीमतों को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। इस कारण तमाम प्लेटफॉर्म पर आईफोन 17 अपनी पुरानी कीमतों में मिल रहा है। लेकिन ऐप्पल के अगले आदेश आते ही iPhone 17 की कीमतें बढ़ जाएगी।

क्यों बढ़ रही है कीमत 

वैश्विक स्तर पर रैम और चिप्स की कीमतों में कारण ऐप्पल अपने iPhone 17 लाइनअप में कीमतें बढ़ाने जा रहा है। 

iPhone 17 के फीचर्स 

apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। 

इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। iPhone 17 में A19 चिप है। यह 256 GB और 512 GB जैसे 2 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहता है। 

iPhone 17 में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च से पहले कीमत के बारे में मिला बड़ा अपडेट



Source link

0Shares