
iPhone 17e के लॉन्च के बाद अब apple के पिछले iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे ग्राहकों के पास अब ऐप्पल के इस सस्ते आईफोन को बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट पर चल रहा है जिसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर अब 59,900 रुपये हो गई है। इसके साथ ही iPhone 16e को यहां से फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर आपको 3,565 रुपये का इंस्टेंट धुरंधर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 46,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके बाद आपको iPhone 16e बेहद सस्ती कीमत में मिल सकता है। इस ऑफर का लाभ उठाकर आप अब काफी सस्ती कीमत में अपना आईफोन खरीदने का सापन पूरा कर सकते हैं।
apple iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इस iPhone 16e में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कैमरा की बार करें तो इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।