DigiLocker से UMANG तक, फोन में जरूर होने चाहिए ये 5 सरकारी ऐप्स, जानिए इनके फायदे


Powered by :

Last Updated:

आज के दौर में ज्यादातर सरकारी सर्विसेज मोबाइल पर उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में कुछ जरूरी सरकारी ऐप्स इंस्टॉल हैं तो कई काम मिनटों में पूरे हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सरकारी ऐप्स के बारे में, जो हर भारतीय के फोन में होने चाहिए.

DigiLocker से UMANG तक, फोन में जरूर होने चाहिए ये 5 सरकारी ऐप्स, जानिए फायदेZoom

फोन में जरूर रखें ये 5 सरकारी ऐप्स (फोटो- एआई)

नई दिल्ली. आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल पहचान बन चुका है. केंद्र सरकार ने आम जनता की सहूलियत के लिए कई ऐसे मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं, जो आपके पैसों से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट को संभालने का काम चुटकियों में कर देते हैं. अगर आपके फोन में ये 5 ऐप्स हैं, तो आपको अपने साथ डॉक्यूमेंट लेकर घूमने की कोई जरूरत नहीं है.

डिजिलॉकर (DigiLocker)
यह ऐप आपके जरूरी पहचान पत्रों और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखने का एक डिजिटल लॉकर है. इसमें आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और स्कूल-कॉलेज के सर्टिफिकेट्स डिजिटली स्टोर कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस ऐप में मौजूद डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य होते हैं, जिससे आपका पेपरलेस वेरिफिकेशन आसानी से हो जाता है.

उमंग (UMANG)
सैकड़ों सरकारी सर्विसेज का फायदा उठाने के लिए यह एक इकलौता ऐप है. इस ऐप की मदद से आप पीएफ से जुड़े काम, पेंशन सेवाएं, पैन कार्ड, पानी-बिजली के बिलों का भुगतान, गैस सिलेंडर बुकिंग और पासपोर्ट सेवाओं के साथ-साथ राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का फायदा एक ही जगह उठा सकते हैं.

भीम (BHIM)
सुरक्षित और आसान डिजिटल पेमेंट के लिए यह सरकार का आधिकारिक UPI ऐप है. इसके जरिए आप तुरंत बैंक ट्रांसफर, QR कोड स्कैन करके पेमेंट, यूटिलिटी बिलों का पेमेंट और सीधे अपने लिंक किए गए बैंक खातों से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.

एम-आधार (mAadhar)
यह ऐप आपकी डिजिटल पहचान को हमेशा आपके साथ रखता है. इसकी मदद से आप अपना आधार कार्ड डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकते हैं, वर्चुअल आईडी (Virtual ID) जनरेट कर सकते हैं और सुरक्षा के लिहाज से अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक भी कर सकते हैं.

एम-परिवहन (mParivahan)
गाड़ी चलाने वालों के लिए यह ऐप बेहद जरूरी है. इसमें आप अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और अपना ड्राइविंग लाइसेंस (DL) डिजिटल रूप में रख सकते हैं. इसके अलावा, आप गाड़ी की जानकारी और ट्रैफिक से जुड़ी सेवाओं का लाभ बिना किसी फिजिकल पेपर के उठा सकते हैं.

About the Author

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link