Airtel ग्राहकों को झटका, 84 दिन वाला पॉपुलर प्लान हुआ महंगा, अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे


Last Updated:

भारती एयरटेल ने एक पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है. पहले इसकी कीमत 859 ररुपये थी, जो अब 899 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा अब कंपनी ने 799 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है.

Airtel ग्राहकों को झटका, 84 दिन वाला पॉपुलर प्लान हुआ महंगाZoom

एयरटेल ने चुपके से अपना पॉपुलर प्लान महंगा किया

नई दिल्ली. टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में से एक की कीमत बढ़ा दी है और एक सस्ता विकल्प पूरी तरह हटा दिया है. कंपनी ने अपने एक पॉपुलर प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. पहले जो प्लान 859 रुपये में मिलता था, अब वही प्लान 899 रुपये का हो गया है. साथ ही 799 रुपये वाला प्लान भी हटा दिया गया है.

अब तक एयरटेल के पास 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए 859 रुपये का पॉपुलर प्लान था. लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ाकर अब 899 कर दी गई है. कंपनी ने 74 दिनों की वैलिडिटी वाला 799 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है.

क्या बदला है प्लान में?
अब एयरटेल का 899 रुपये वाला ‘Truly Unlimited’ प्लान यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसमें रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाती है.

  • अनलिमिटेड कॉल्स (लोकल, STD, रोमिंग सब)
  • रोज 100 SMS
  • रोज 1.5GB डेटा (84 दिन तक)
  • डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित
  • वैलिडिटी: 84 दिन (लगभग 3 महीने)
  • Adobe Express Premium (12 महीने)
  • स्पैम कॉल और SMS की अलर्ट
  • फ्री Hellotunes (हर 30 दिन में एक ट्यून बदल सकते हैं.)

पहले क्या मिलता था, अब क्या गायब?
पहले 859 रुपये वाले प्लान में कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते थे, जैसे RewardsMini सब्सक्रिप्शन, जिससे हर महीने 80 रुपये तक का कैशबैक मिलता था. लेकिन नए 899 रुपये वाले प्लान में ये फायदा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, अभी भी Adobe Express Premium (12 महीने), स्पैम कॉल अलर्ट और फ्री हेलोट्यून जैसी सुविधाएं मिल रही हैं.

यूजर्स के लिए क्या मतलब?
इस बदलाव के बाद अगर कोई यूजर 84 दिन वाला डेली डेटा प्लान लेना चाहता है, तो अब एंट्री लेवल कीमत 899 रुपये हो गई है यानी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाले ऑप्शन पहले से महंगे हो गए हैं.

बीते हफ्ते टॉप-10 कंपनी में एयरटेल का मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ा
बता दें कि बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 का कुल मार्केट कैप 1,87,497.45 करोड़ रुपये बढ़ गया. इसमें भारती एयरटेल सबसे ज्यादा फायदा में रही. इस दौरान भारती एयरटेल का मार्केट वैल्यूएशन सबसे ज्यादा 58,831.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,25,125.21 करोड़ रुपये हो गया.

About the Author

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link