Google Pixel Battery Drain Issue 2026: Update के बाद बड़ी समस्या

 

मार्च 2026 में गूगल ने अपने Pixel स्मार्टफोन्स के लिए नया फीचर ड्रॉप अपडेट जारी किया था, जिसके बाद इस महीने एक और अपडेट भी आया. इन अपडेट्स के साथ कई नए फीचर्स मिले, लेकिन अब कई यूज़र्स बैटरी ड्रेन की गंभीर समस्या की शिकायत कर रहे हैं. खास बात ये है कि यह समस्या सिर्फ एक मॉडल में नहीं, बल्कि Pixel 6 से लेकर Pixel 10 सीरीज तक कई डिवाइसेज़ में देखी जा रही है.

कई यूज़र्स ने Reddit और Google के सपोर्ट फोरम पर बताया कि उनके फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि एयरप्लेन मोड ऑन होने के बावजूद बैटरी तेजी से ड्रेन हो रही है. यानी फोन का इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी कम हो रही है, जो चिंता की बात है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्या की वजह CPU की लगातार एक्टिविटी हो सकती है. आमतौर पर जब फोन इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, तो CPU Deep Doze मोड में चला जाता है, जिससे बैटरी बचती है. लेकिन इस बग की वजह से CPU लगातार बैकग्राउंड में काम करता रहता है और बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है.

यूज़र ने क्या बताया?
एक यूज़र ने दावा किया कि उसका फोन एयरप्लेन मोड में भी सिर्फ 5 से 6 घंटे में काफी बैटरी खो बैठा. वहीं कुछ टेक यूज़र्स का कहना है कि Exynos बेसबैंड या GNSS मॉड्यूल लगातार सिस्टम को सक्रिय रख रहा है, जिससे बैटरी ड्रेन बढ़ रहा है.

गूगल ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है. कंपनी ने प्रभावित यूज़र्स से डिटेल्ड बग रिपोर्ट भेजने को कहा है ताकि असली कारण का पता लगाया जा सके. फिलहाल कंपनी ने कोई फिक्स जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि मई 2026 के अगले अपडेट में इसका समाधान मिल सकता है.

अगर आप भी Pixel फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, तो फिलहाल बैकग्राउंड ऐप्स कम रखें, बैटरी यूसेज चेक करें और अगला अपडेट आने का इंतजार करें.