- IPL 2026 मोबाइल पर देखने के लिए Jio, Airtel, Vi प्लान्स।
- Rs 195 में 15GB डेटा, 1 महीने Hotstar सब्सक्रिप्शन।
- Rs 449 से प्लान्स, 4GB डेली डेटा, Hotstar सब्सक्रिप्शन।
- Rs 44 में 1GB डेटा, 1 महीने Hotstar एक्सेस।
How To Watch IPL On Mobile: इन दिनों IPL 2026 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अगर आप क्रिकेट लवर हैं और अपने मोबाइल पर अपनी फेवरेट टीम के मैचों का आनंद लेना चाहते हैं तो सही रिचार्ज प्लान चूज करना बहुत जरूरी है. दरअसल, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) कई ऐसे प्लान्स ऑफर करती हैं, जिनमें जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से परफेक्ट प्लान चुनना बहुत जरूरी हो जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मोबाइल पर IPL का मजा लेने के लिए आप किस कंपनी का कौन-सा प्लान चुन सकते हैं.
मोबाइल पर IPL का मजा लेने में मदद करेंगे ये प्लान
अगर आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव और कॉलिंग बेनेफिट्स वाला प्लान चल रहा है तो आपको ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है. जियो, एयरटेल और Vi कई एड-ऑन डेटा पैक देती हैं, जिनमें जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्श मिल जाएगा. अगर आप जियो यूजर हैं तो 195 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इसमें 15GB डेटा के साथ एक महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. एयरटेल भी 195 रुपये में 12GB डेटा और जियोहॉटस्टार के साथ Xstream Play का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. अगर Vi की बात करें तो यह कंपनी 169 रुपये में 8GB डेटा के साथ तीन महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दे रही है.
ज्यादा डेटा की जरूरत पूरा करेंगे ये प्लान्स
अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है या आप मैच का मजा HD क्वालिटी में लेना चाहते हैं तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. आप जियो का 949 रुपये का प्लान चूज कर सकते हैं, जिसमें 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार के साथ डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है. इसी तरह एयरटेल के 449 रुपये में हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ 28 दिनों के लिए रोजाना 4GB डेटा दिया जा रहा है. Vi के 469 रुपये के प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ तीन महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस तरह स्ट्रीमिंग के साथ-साथ डेटा की जरूरत भी इन प्लान्स से पूरी हो जाएगी.
ये सस्ते प्लान भी आएंगे काम
अगर आप IPL के लिए ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना चाहते तो Vi का 44 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इसमें 1GB डेटा के साथ एक महीने के लिए जियोहॉटस्टार की एक्सेस मिल जाएगी. वहीं जियो और एयरटेल के 100 रुपये वाले प्लान में भी एक महीने के लिए जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इन प्लान्स में कुछ डेटा भी ऑफर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
WhatsApp पर प्राइवेसी की चिंता होगी छू-मंतर, पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज