6500 mah बैटरी वाले Tecno POP X 5G फोन की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा पेश



चीनी कंपनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno POP X 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब फोन की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि कंपनी पहले इस फोन का 4G वेरिएंट बेच रही थी, लेकिन अब कंपनी इस फोन का 5G वेरिएंट ला रही है जिसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के कुछ फीचर्स भी ऐलान कर दिया है।  

Tecno POP X 5G को भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की सेल एमेजोन पर शुरू होगी। 

यह फोन ब्लू और ग्रीन जैसे 2 रंगों में पेश हो सकता है। इस फोन में कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD 810H) फीचर्स दिए हैं। इस कारण यह एक मजबूत स्मार्टफोन होगा। इस फोन को फोन IP64 की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा दिलाने का काम करेगी। 

लॉन्च से पहले फोन की बैटरी की भी जानकारी मिली गई है। इस फोन में 6500 mah की बैटरी लगी होगी जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद होगा। इस फोन में 18 GB तक की एक्स्टेंडेड रैम मिलेगी। 

Tecno ने अपने इस नए फोन का डिजाइन Google Pixel 10 सीरीज के फोन के डिजाइन से कॉपी किया है।  इस फोन में Google Pixel का सिग्नेचर कैमरा बार स्टाइल देखने को मिलेगी। टेक्नो से पहले Realme भी अपने Realme 16 स्मार्टफोन में Google Pixel जैसा ही डिजाइन दे चुका है।   

पुराने फोन के फीचर्स मिल सकते हैं नए फोन में 

Tecno Pop X 4G के कुछ फीचर्स Tecno POP X 5G में भी मिल सकते हैं। इनमें 6.75 इंच डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 13 MP फ्रंट कैमरा आदि हो सकते हैं।  



Source link