iPhone 16e: आईफोन खरीदने का सपना अब होगा पूरा, मिल रहा सिर्फ 11000 रुपये में, जानिए ये धुरंधर ऑफर



भारत में पिछले महीने नया apple iPhone 17e लॉन्च हुआ था। इस आईफोन की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। लेकिन अब नए iPhone 17e के लॉन्च के बाद दूसरी बार iPhone 16e की कीमत में कटौती कर दी गई है। इससे ग्राहकों के पास पिछला iPhone 16e खरीदने का अब सुनहरा अवसर है। 

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16e के बेस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड है तो भी आप 2,995 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। लेकिन यहां इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3,565 रुपये का महा डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं यहां 46,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिसके बाद आपको यह आईफोन मात्र 11,000 रुपये या इससे भी कम कीमत में मिल सकता है। इससे आप बजट फोन की कीमत में ऐप्पल का ये शानदार फोन खरीद सकते हैं।   

apple iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इस iPhone 16e में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कैमरा की बार करें तो इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।



Source link