₹6,700 से ज्यादा कम हो गई की खूबसूरत लुक वाले इस फोन की कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत होगी और कम


अगर आप नथिंग का यूनिक Glyph Matrix डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नथिंग Phone 4a Pro इस समय अमेज़न पर बड़ी छूट के साथ मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आपके पास सही बैंक कार्ड है तो आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं. फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिलता है.

अगर आप नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह डील आपके काम की हो सकती है. आइए जानते हैं कि ऑफर में आपको कितना फायदा मिलेगा.

अमेज़न पर Nothing Phone 4a Pro डील

नथिंग ने हाल ही में इस फोन की कीमत बढ़ाकर ₹49,999 कर दी है. लेकिन फिलहाल अमेज़न पर यह ₹43,294 में मिल रहा है. यानी आपको ₹6,705 की सीधी छूट मिल रही है.

अगर आप अमेज़न Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो Prime मेंबर्स को 5% अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा. वहीं, Non-Prime यूजर्स को 3% कैशबैक का फायदा मिलेगा.

इसके अलावा अमेज़न No Cost EMI का भी विकल्प दे रहा है, जिसकी शुरुआत ₹1,522 प्रति महीने से होती है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके ₹ 36,050 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी.

नथिंग Phone 4a Pro के फीचर्स

फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे, इसके लिए इसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 356GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड नथिंग OS 4.1 पर चलता है. कंपनी इसमें 3 साल के Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.

कैमरा कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT700C प्राइमरी कैमरा (OIS), 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 140x Ultra Zoom) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.



Source link

0Shares