
आपको बता दें कि WhatsApp में यूजर्स को Silence Unknown Callers नाम का एक फीचर मिलता है. ये उन नंबरों से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट कर देता है जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं. इसका मतलब है कि ये कोई भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल से आपको परेशानी नहीं होगी. हालांकि कॉल पूरी तरह ब्लॉक नहीं होती है बल्कि कॉल हिस्ट्री और नोटिफिकेशन में दिखाई देती है ताकि जरूरत पड़ने पर आप बाद में उसे देख सकें.

अब अगर आप भी रोज आने वाली अनचाही कॉल्स से परेशान हैं तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे अपने स्मार्टफोन में ऑन करना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको WhatsApp ऐप खोलना है और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करना है.

इसके बाद Settings में जाएं और अब Privacy ऑप्शन को चुनें. यहां Calls सेक्शन दिखाई देगा उसपर टैप करें. अब Silence Unknown Callers के सामने दिए गए टॉगल को ON कर दें. इसके बाद आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं किए गए नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएंगी.

बताते चलें कि इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको बार-बार आने वाली स्पैम और फर्जी कॉल्स से राहत मिलती है. साथ ही, स्कैमर्स जो कॉल फ्रॉड के जरिए लोगगों को ठगने का काम करते हैं, उस खतरे से भी आप काफी हद तक बचे रहेंगे. अगर कोई जरूरी व्यक्ति पहली बार कॉल करता है तो उसकी कॉल हिस्ट्री में दिखाई देगी और आप बाद में उसे वापस कॉल कर सकते हैं. यानी जरूरी कॉल मिस होने की संभावना भी काफी कम रहती है.

अगर आपका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया, बिजनेस या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद है तो आपके पास अनजान कॉल्स आने की संभावना ज्यादा रहती है. ऐसे में ये फीचर आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है. इतना ही नहीं, जो लोग रोजाना स्पैम कॉल्स से परेशान रहते हैं, उन्हें भी इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए.
Published at : 21 Jul 2026 06:55 PM (IST)