Samsung Galaxy S26+ पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता

Samsung Galaxy S26+ को फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त ऑफर के साथ आ गया है। इससे ग्राहकों के पास इस फोन को खरीदने का सुनहरा अवसर आ गया है।  

Samsung Galaxy S26+ के 12GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,19,999 रुपये है और 12GB RAM + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,39,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 4000 रुपये का बंपर ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये कला एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।

1 डिजाइन- Samsung Galaxy S26+ ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 4 कलर्स में आया है। यह सीरीज का बेस वेरिएंट जरूर है लेकिन सैमसंग ने इसकी बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।

2 डिस्प्ले- Galaxy S26+ में 6.7 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

3 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। 

4 कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

5 बैटरी- Galaxy S26 में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार इसमें 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। सैमसंग का दावा है कि फोन 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।    

6 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। 

7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है।