WhatsApp secret trick : आज के समय में कोई भी व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर के जरिए WhatsApp पर आपसे संपर्क कर सकता है. कई बार ऐसे नंबरों से कॉल आ जाते हैं जिन्हें आपने न सेव किया होता है और न ही पहले कभी संपर्क किया होता है. ऐसे में स्पैम या स्कैम कॉल्स से परेशान होना आम बात है.
इस समस्या से बचने के लिए WhatsApp एक खास फीचर देता है, जिसका नाम है Silence Unknown Callers. यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर देता है, जिससे आपका फोन नहीं बजता और आप बार-बार डिस्टर्ब नहीं होते.
क्या हैं इसके फायदे?
इस फीचर को ऑन करने से आपको बार-बार आने वाले स्पैम या फ्रॉड कॉल्स से राहत मिलती है. हालांकि ये कॉल्स पूरी तरह गायब नहीं होते, बल्कि WhatsApp के कॉल हिस्ट्री में सेव रहते हैं. जरूरत पड़ने पर आप बाद में उस नंबर पर कॉल बैक भी कर सकते हैं.
साथ ही, यह फीचर आपकी प्राइवेसी को भी मजबूत करता है क्योंकि केवल जान-पहचान वाले लोग ही आपको सीधे कॉल कर पाते हैं.
Android पर कैसे ऑन करें?
- सबसे पहले WhatsApp खोलें
- ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करें
- Settings में जाएं
- Privacy ऑप्शन चुनें
- नीचे स्क्रॉल करें
- Silence Unknown Callers को ऑन करें
iPhone पर कैसे ऑन करें?
- WhatsApp खोलें
- नीचे दाईं ओर Settings पर जाएं
- Privacy सेक्शन खोलें
- नीचे स्क्रॉल करें
- Silence Unknown Callers को ऑन करें
जरूरी बात
जब यह फीचर ऑन होता है, तो अनजान नंबरों की कॉल और नोटिफिकेशन आपको कॉल टैब में दिखते रहेंगे, लेकिन फोन की रिंग नहीं बजेगी. अगर आप चाहें, तो बाद में उसी नंबर पर कॉल कर सकते हैं या चैट में जाकर कॉल डिटेल्स भी देख सकते हैं.
ध्यान रखें, अगर आप किसी साइलेंट किए गए नंबर को खुद कॉल या मैसेज करते हैं, तो उसके बाद उस नंबर की कॉल्स साइलेंट नहीं रहेंगी. और अगर आप पूरी तरह से कॉल्स बंद करना चाहते हैं, तो उस नंबर को ब्लॉक करना सबसे बेहतर विकल्प है.