
iPhone 16 को ऐप्पल ने वर्ष 2024 में लॉन्च किया था, लेकिन अब 2026 में यह फोन काफी सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे जिन ग्राहकों को यह फोन काफी महंगा लग रहा था अब वो इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर इस समय iPhone 16 के 128 GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है। लेकिन यहां पर आईफोन 16 को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3,495 का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यहां 52,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिसके बाद 128 GB वाला बेस वेरिएंट 15000 रुपये या इससे भी कम कीमत में मिल जाएगा। इसके अलावा यहां ईएमआई के विकल्प भी मौजूद है।
iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal और व्हाइट जैसे कलर्स में आता है। इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 170 ग्राम है। यह आईफोन भी MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।