
भारत के कार बाजार में कभी सेडान का जलवा हुआ करता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कम्पैक्ट SUV और SUV का बाजार इतनी तेजी से बढ़ने लगा कि सेडान पीछे छूट गया। अगर वर्ष 2026 की बात करें तो Tata Nexon पिछले 2 महीने से सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी हुई थी। लेकिन साल का तीसरा महिना खत्म होते होते ना सिर्फ गाड़ी में बदलाव हुआ बल्कि गाड़ी की टाइप भी बदल गई।
मार्च 2026 की सेल्स रिपोर्ट में Tata Nexon समेत सभी को पछाड़ते हुए Maruti Suzuki Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई। मारुति ने Dzire की कुल 21,224 यूनिट बेची जबकि टाटा ने Nexon की 19,810 यूनिट बेची। इससे लंबे समय बाद एक बार फिर सेडान ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।
कैसे बनी Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी
Dzire ना तो कोई नई गाड़ी है और इसका लेटेस्ट मॉडल भी 2024 में लॉन्च हुआ था। इसलिए Tata Sierra की तरह इसका कोई बड़ा आकर्षण भी नहीं है जो एक नई गाड़ी के प्रति लोगों का रहता है। लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का खिताब Maruti Suzuki Dzire ने अपने नाम किया। इसके पीछे एक बड़ा कारण Dzire का टैक्सी के लिए अधिक इस्तेमाल होना भी हो सकता है।
मारुति सुजुकी डिजायर एक पारिवारिक गाड़ी तो है ही लेकिन ये कैब ड्राइवर की भी पहली पसंद बनी रहती है। इसका एक Tour वेरिएंट विशेष रूप से कैब के लिए ही आता है। फिर नवरात्रि सेल के दौरान मारुति समेत सभी कंपनियों ने जबरदस्त ऑफर भी पेश किए थे जिससे कंपनियों की सेल वैसे भी बढ़नी थी। इस कारण गाड़ी को निजी और कमर्शल दोनों रूप से बड़े स्तर पर खरीदा गया होगा।
हालांकि ये जरूरी नहीं कि अप्रैल 2026 में भी Maruti Suzuki Dzire ही सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी रहे। इसलिए अप्रैल 2026 की सेल्स रिपोर्ट ही बताएगी कि सेडान का जलवा बरकरार रहेगा या फिर थम जाएगा।
Maruti Suzuki Dzire एक मजबूत गाड़ी है जिसे Bharat NCAP ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दे रखी है। यह पहली बार 2008 में लॉन्च हुई थी लेकिन इसका लेटेस्ट मॉडल 2024 में पेश हुआ था। यह पेट्रोल, सीएनजी, मैनुअल और ऑटोमैटिक के साथ कुल 9 वेरिएंट्स में उपलब्ध रहती है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 24.79 kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक 25.71 kmpl की माईलेज देता है तो वहीं CNG वेरिएंट 33.73 km/kg तक की माईलेज देने की क्षमता रखता है। Dzire के इस 2024 वेरिएंट में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो Apple Car और Android Auto को सपोर्ट करता है।