नई Smartwatch खरीद रहे हैं तो इन फीचर्स पर करें गौर, नहीं तो पड़ेगा पछताना


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartwatch Buying Tips: स्मार्टवॉच अब सिर्फ कुछ लोगों की जरूरत नहीं रह गई है. पिछले काफी समय से फिटनेस के शौकीन लोगों के अलावा बाकी लोग भी इस गैजेट को खरीद रहे हैं. यह फिटनेस पर ध्यान रखने के साथ-साथ दिल की धड़कन से लेकर कदम तक सब माप सकती है. इसके अलावा यह फोन वाले कई फीचर्स आपकी कलाई पर ले आती है, जिससे आपको बार-बार जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती. इन सब खूबियों को देखते हुए अगर आप नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो कई फीचर्स पर गौर करना जरूरी है. आज हम आपके लिए Smartwatch Buying Tips लेकर आए हैं.

स्मार्टवॉच खरीदते समय जरूर देखें ये फीचर्स

बैटरी लाइफ- यह एक ऐसा फैक्टर है, जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है. स्मार्टवॉच में जितनी बड़ी बैटरी होगी, यह उतना ही ज्यादा चलेगी. इसका एक फायदा यह भी होगा कि बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं रहेगा और यह वॉच पावर सॉकेट से ज्यादा आपकी कलाई पर रहेगी. अगर आप बाकी फीचर्स के लिए बैटरी से कॉम्प्रोमाइज कर लेते हैं तो चार्जिंग के झंझट का भी ध्यान रखें.

डिस्प्ले टाइप- मार्केट में आपको LCD और AMOLED डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉचेज मिल जाएगी. अगर आपको आउटडोर सेटिंग में इसे ज्यादा यूज करना है तो AMOLED डिस्प्ले वाले वेरिएंट को चुने. यह डायरेक्ट सनलाइट में ठीक तरीके से विजिबल होगी. वहीं अगर इनडोर पर्पज के लिए यूज करना है तो LCD डिस्प्ले को भी चुना जा सकता है.

हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स- अगर आप अपनी सेहत को मॉनीटर करने के लिए स्मार्टवॉच ले रहे हैं तो इसके हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स पर जरूर गौर करें. आजकल स्मार्टवॉच में एडवांस सेंसर मिलने लगे हैं, जो हार्ट रेट से लेकर आपकी नींद और वाटर इनटेक तक सब पर नजर रखते हैं.

कनेक्टिविटी फीचर्स- मार्केट में मौजूद सभी स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिल जाता है, लेकिन अगर आप इसे बिना फोन पर डिपेंड हुए यूज करना चाहते हैं तो eSIM सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच को चुनें. इससे वॉच पर ही स्मार्टफोन वाले कई फीचर्स मिल जाएंगे.

साइज- अगर आपको रोजाना कई घंटों तक स्मार्टवॉच यूज करनी है तो साइज पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है. बड़े साइज की स्मार्टवॉच सेलेक्ट करते हैं तो इसे यूज करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. इसलिए अपनी कलाई के हिसाब से वॉच का साइज डिसाइड करें.

ड्यूरैबिलिटी- अगर आप आउटडोर एक्टिविटी के लिए स्मार्टवॉच ले रहे हैं तो इसका ड्यूरेबल होना जरूरी है. IP रेटिंग आदि से वॉच की ड्यूरैबिलिटी का पता लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते समय बरतें सावधानी, ये दो गलतियां भूलकर भी न करें



Source link