BSNL अपने यूजर्स के लिए लंबे समय वाले प्रीपेड प्लान्स को लगातार प्रमोट कर रहा है, खासकर ऐसे समय में जब प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे हो चुके हैं. अगर आप बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो BSNL का ₹2399 वाला प्लान एक आसान और किफायती विकल्प बनकर सामने आया है. यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल तक चिंता खत्म.
इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसके डेटा बेनिफिट में किया गया है. पहले इस प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी इसमें 2.5GB डेटा प्रति दिन दे रही है.
हालांकि, ये अडिशनल 500MB डेटा लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत दिया जा रहा है, जो 31 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा. डेली डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन स्पीड कम हो जाएगी.
ये प्लान उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं और हर महीने रिचार्ज नहीं करना चाहते. इसमें मिलने वाला डेटा वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और सामान्य ब्राउज़िंग के लिए काफी है.
साथ ही इसमें नेशनल रोमिंग भी शामिल है, जिससे आप कहीं भी बिना अतिरिक्त चार्ज के अपना नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये प्लान भी काम का…
अगर आपको थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए, तो ₹2626 वाला प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें रोज 2.6GB डेटा मिलता है. बाकी सभी फायदे लगभग समान रहते हैं.
BSNL का ₹2399 प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बैलेंस्ड डेटा चाहते हैं. खासकर मौजूदा समय में, जब बाकी कंपनियों के प्लान महंगे हो गए हैं, ये प्लान एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित हो सकता है.