Grok का नया Android विजेट: होम स्क्रीन से सीधे AI इस्तेमाल

Grok ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया होम स्क्रीन विजेट पेश किया है, जिससे अब AI असिस्टेंट तक पहुंचना पहले से काफी आसान और तेज हो गया है. इस फीचर का मकसद बार-बार ऐप खोलने की जरूरत को कम करना है, ताकि यूजर्स सीधे होम स्क्रीन से ही Grok का इस्तेमाल कर सकें. यह विजेट खासतौर पर उन लोगों के लिए काम का है जो दिनभर में कई बार AI से सवाल पूछते हैं या जल्दी-जल्दी जवाब चाहते हैं.

इस विजेट को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको:

  1. गूगल प्ले स्टोर से Grok ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा.
  2. इसके बाद अपने एंड्रॉयड फोन की होम स्क्रीन पर खाली जगह पर लंबा प्रेस करें और ‘Widgets’ ऑप्शन को चुनें.
  3. अब विजेट लिस्ट में जाकर Grok को ढूंढें, उस पर टैप करके होल्ड करें और होम स्क्रीन पर ड्रैग करके अपनी पसंद की जगह पर सेट कर दें.
  4. आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा भी कर सकते हैं.

Grok का ये विजेट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर काम करता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका डिवाइस लेटेस्ट ऐप वर्जन को सपोर्ट करता हो और उसमें होम स्क्रीन विजेट्स की सुविधा हो. यह फीचर पुराने या सीमित OS वाले डिवाइस में उपलब्ध नहीं हो सकता.

बिना ऐप खोले होगा काम

इस विजेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना ऐप खोले ही AI तक तुरंत पहुंच देता है. यूजर्स सीधे विजेट पर टैप करके Grok से सेवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं. इससे समय की बचत होती है और बार-बार ऐप खोलने की झंझट खत्म हो जाती है.

आखिर में ये कहना गलत नहीं होगा कि Grok का नया विजेट Android यूजर्स के लिए एक छोटा लेकिन काम का अपडेट है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आसान और तेज बनाता है.