शाओमी 17, 17 अल्ट्रा की आज होगी भारत में एंट्री, मिलेगा एडवांस Leica 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले चर्चा में


चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी भारत में अपने प्रीमियम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी आज यानी कि 11 मार्च को भारत में शाओमी 17, शाओमी 17 Ultra लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के मुताबिक इन डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च Mobile World Congress 2026 के दौरान 28 फरवरी को किया गया था, जबकि भारत में इनकी एंट्री आज होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज़ स्मार्टफोन-शाओमी 17 और शाओमी 17 Ultra, शाओमी पैड 8 के ठीक एक दिन बाद यानी 11 मार्च को पेश किए जाएंगे. कंपनी इन डिवाइस के जरिए भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.

शाओमी 17 सीरीज़ के फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे. शाओमी 17 और शाओमी 17 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. ये फोन HyperOS पर चलेंगे, जो Android 16 पर आधारित होगा.

शाओमी 17 Ultra को कंपनी का सबसे एडवांस मॉडल माना जा रहा है. इसमें 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. कैमरा सिस्टम कंपनी की Leica के साथ साझेदारी का हिस्सा है, जिससे मोबाइल फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.

दूसरी ओर शाओमी 17 कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा. इसमें 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई जा रही है.

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी दोनों फोन दमदार हो सकते हैं. शाओमी 17 Ultra में करीब 6000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. वहीं स्टैंडर्ड शाओमी 17 में भी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?
ग्लोबल मार्केट में शाओमी 17 को ब्लैक, ब्लू, पिंक और ग्रीन रंगों में लॉन्च किया गया है, लेकिन भारत में यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंगों में उपलब्ध हो सकता है. वहीं शाओमी 17 Ultra भारत में फिलहाल ब्लैक कलर में ही आने की उम्मीद है.

कीमत की बात करें तो शाओमी 17 Ultra की ग्लोबल कीमत करीब €1,499 (लगभग ₹1.61 लाख) है, जबकि शाओमी 17 की शुरुआती कीमत €999 (करीब ₹1.07 लाख) रखी गई है.



Source link

Leave a Comment