Skip to content
Aman Shanti News – Hindi News, Local News
  • Home
  • News
  • Tech
  • Contact Us
  • About Us

Facebook डाउन? ‘This Page Isn’t Working’ एरर से परेशान यूजर्स

May 3, 2026March 25, 2026 by Manoj Kumar

बुधवार सुबह फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के कई भारतीय यूजर्स को अचानक ‘This page isn’t working’ एरर का सामना करना पड़ा. यूजर्स जब फेसबुक ऐप या वेबसाइट खोलते हैं तो सफेद स्क्रीन पर ये मैसेज दिख रहा था.  रीलोड करने, ब्राउजर बदलने या इंटरनेट कनेक्शन चेक करने के बावजूद समस्या बनी रही.

इस समस्या की शिकायत मुख्य रूप से भारत के दिल्ली शहर से आई है. कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी शिकायत की और पूछा कि क्या फेसबुक डाउन तो नहीं हो गया है.

Downdetector और दूसरे सर्विस स्टेटस वेबसाइट्स पर फिलहाल ऐसा कुछ नहीं देखा गया है. और न ही मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कुछ यूजर्स ने बताया कि समस्या केवल फेसबुक पर ही थी, जबकि इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप सामान्य रूप से काम कर रहे थे.

यूजर्स ने कई अलग-अलग तरीके आजमाए- कैश क्लियर करना, ऐप अपडेट करना, VPN यूज करना और मोबाइल डेटा/वाई-फाई स्विच करना. ज्यादातर मामलों में समस्या कुछ घंटों तक बनी रही.

एक यूजर ने बताया, “मैं ग्रुप चैट और फीड चेक करना चाहता था, लेकिन बार-बार यही एरर आ रहा था.”

कई लोगों ने कहा कि फेसबुक पर निर्भर रहने के कारण उनका काम और मनोरंजन दोनों प्रभावित हुआ.

अभी ज्यादातर यूजर्स की समस्या ठीक होती लग रही है.

ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जब Meta के प्लेटफॉर्म्स पर वैश्विक या लोकल स्तर पर आउटेज हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते यूजर ट्रैफिक या सर्वर मेंटेनेंस के कारण कभी-कभी ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं.यूजर्स को सलाह दी जाती है कि अगर समस्या बनी रहे तो Meta के हेल्प सेंटर से संपर्क करें या थोड़ी देर बाद दोबारा ट्राई करें.

Categories Tech Tags Facebook app download, Facebook Lite, Facebook Lite login, Login Facebook
WhatsApp का नया ‘After Reading’ फीचर: मैसेज पढ़ते ही ऑटो डिलीट
ChatGPT से ये 5 बातें कभी न पूछें | AI इस्तेमाल की बड़ी गलतियां

Product Highlight

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc imperdiet rhoncus arcu non aliquet. Sed tempor mauris a purus porttitor

Learn more

Recent Posts

Redmi 17C हुआ लॉन्च, मिलेगी 5160mAh की बैटरी, जानें कितनी है कीमत

बैन खत्म, लेकिन Telegram अब भी बंद! जानिए क्यों नहीं खुल रहा ऐप और कैसे करें ठीक

OnePlus 16T की लॉन्चिंग कंफर्म, चिपसेट, डिस्प्ले समेत आई कई जानकारियां

आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

6000mAh बैटरी, Sony कैमरे के साथ ₹12,999 में आया 5G फोन, Ai+ Nova 2 Neo और Pro में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Telegram App की भारत में हुई वापसी, लेकिन सरकार ने दिए ये निर्देश, जानिए इनके बारे में

AC blast Reason| why ac explode| ac fatne| गर्मी में क्‍यों फटते हैं एसी, कौन सी गलती ले लेती है जान? घर में AC है तो आज ही कर लें इन चीजों की जांच

सरकार की नई चेतावनी, 'Boss Scam' के चक्कर में कहीं हो न जाए अकाउंट खाली

ऐपल का अगला Pro iPhone बन सकता है अब तक का सबसे महंगा मॉडल, AI फीचर्स और नया कैमरा हो सकती है वजह

IPS मॉनिटर खरीदने से पहले जान लें! आखिर कितने साल तक चलता है इसका डिस्प्ले? क्या है टेक्नोलॉजी

© 2026 Marketer • Built with GeneratePress

Privacy Policy

Terms

Contact