पावर और कैमरा का जबरदस्त कॉम्बो! आ रहा है नया फोन वीवो V70 FE, मिलेगा 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, कीमत लीक


वीवो ने कंफर्म कर दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन वीवो V70 FE भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. ये फोन V70 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा, जो वीवो V70 और वीवो V70 Elite के साथ आएगा. कंपनी ने ये भी बताया है कि ये डिवाइस अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है.

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2 अप्रैल को भारत में पेश किया जा सकता है. फोन को ग्रीन और पिंक जैसे कलर ऑप्शन्स में लाया जा सकता है. साथ ही यह 8GB + 128GB और 12GB + 256GB जैसे स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है.

कीमत की बात करें तो वीवो V70 FE को ₹35,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹30,000 तक आ सकती है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP प्राइमरी कैमरा है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आएगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83-इंच का AMOLED पैनल मिलेगा, जो 1.5K रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है.

मिलेगी काफी दमदार बैटरी
पावर के लिए फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही, यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

कुल मिलाकर, वीवो V70 FE उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है, जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं.



Source link

Leave a Comment