धड़ाम से गिरे Samsung Galaxy S25 Ultra के दाम, जानिए हजारों रुपये बचाने वाली इस डील को



Samsung Galaxy S25 Ultra 5G कंपनी के नए Samsung Galaxy S26 Ultra 5G के लॉन्च होने के बावजूद सबसे अच्छे कैमरा वाले स्मार्टफोन में गिना जाता है। लेकिन अब इस फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है जिससे ग्राहक इस फोन को पहले के मुकाबले काफी ससस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। हम आपको इस फोन के ऑफर, फीचर्स और कीमत सभी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये से घटाकर अब 91,478 रुपये कर दी गई है। इसी तरह फोन के 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,38,997 रुपये थी अब घटाकर 1,19,999 रुपये हो गई है।  

इसके साथ ही अगर आप इस फोन को पार्टनर बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेते हैं तो आप फोन पर 3000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकेंगे। इसके अलावा यहां 42,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है। 

1 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया हुआ है। 

2 डिस्प्ले- फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

3 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB RAM 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM 512 GB स्टोरेज और 12 GB RAM 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है। 

4 कैमरा- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड के साथ 50 और 10 MP के 2 टेलीफ़ोटो कैमरा मिलते हैं। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है। 

5.बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। 

6.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। 

7. एआई फीचर्स- सैमसंग Galaxy S25 Ultra 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है। 



Source link