6300 mah बैटरी वाले POCO C85x 5G पर आया तगड़ा ऑफर, मिल रहा बस 3250 रुपये में



ka sal falpakarata para shara gaii ha yaha kapana ka eka bjata samaratafana ha lkana kapana na fara bha vava ka takakara thana ka le fana para aakarashhata oifara pasha kaya ha 1773477628103

POCO C85x 5G को कंपनी ने मार्च के महीने में लॉन्च किया था। लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर शानदार ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। बता दें कि इस फोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है जिसके लिए फोन के बॉक्स में 15W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। आईये जानते हैं फोन पर चल रहे खास ऑफर के बारे में। 

फ्लिपकार्ट पर POCO C85x 5G फोन के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 600 रुपये की छूट मिल रही है। इसके साथ ही 8,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे ग्राहकों को फोन का 64 GB वेरिएंट सिर्फ 3250 रुपये की कीमत में पड़ जाएगा। 

डिस्प्ले- Poco C85x 5G में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 240 hz का Touch Sampling Rate दिया गया है।

प्रोसेसर- इस फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

रैम और मेमोरी- यह फोन 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम +128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में आया है। 

कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा VGA कैमरा लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में  8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

बैटरी- इस फोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है जिसके लिए फोन में 15W का फास्ट चार्जर साथ में मिलेगा। पोको के अनुसार फोन के फुल चार्ज होने इसमें 35 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में 7.5W की रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है। 

अन्य फीचर्स- इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS पर काम करेगा। फोन में सुपर वॉल्यूम 200 प्रतिशत का फीचर भी दिया गया है कि जिससे वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 3.5 एमएम जैक भी लगाया है।  



Source link