Google Pixel 10 पर यहां आया धुरंधर ऑफर, मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता, जानिए ये जबरदस्त डील



google pixel 10 1774344274721

Google Pixel 10 के फीचर्स इतने गजब के हैं कि इसका सीधा मुकाबला iPhone 17 से होता है। इसलिए जिन लोगों को iOS पसंद नहीं आता या मुश्किल लगता है उनके लिए गूगल पिक्सेल 10 एक शानदार विकल्प है। अच्छी बात यह भी है कि अब Google Pixel 10 पर धुरंधर ऑफर आ गया है जिससे यह फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। 

फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 10 अब 79,999 की जगह 74,999 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही इस फोन को अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीते हैं तो आपको पूरे 4000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यहां 52,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आप इस गूगल फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

Google Pixel 10 फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua display मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। गूगल पिक्सल 10 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट Google Tensor G5 प्रोसेसर के लगाया है। 

यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह फोन Obsidian, Frost, Indigo, और Lemongrass जैसे 4 रंगों में मिलता है। 

गूगल के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 MP का मेन वाइड कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया है। तो वहीं फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4970 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। 

Google Pixel 10 में जबरदस्त AI फीचर्स मिलते हैं जिससे Gemini का बहुत ऐप में लाजवाब सपोर्ट मिलता है। 



Source link