- सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत 9,000 रुपये घटाई गई।
- नए फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
- 200MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 12MP सेल्फी सेंसर।
- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट 1,30,999 रुपये में।
Galaxy S26 Ultra Price Cut: सैमसंग ने अपने ग्राहकों की मौज कर दी है. हाल ही में कंपनी ने Galaxy S25 Ultra की कीमत घटाई थी और अब कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S26 Ultra को भी सस्ता कर दिया है. प्राइसिंग स्ट्रैटजी में बदलाव करते हुए सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra की कीमत एक ही झटके में 9,000 रुपये कम कर दी है. ऐसे में अगर आप यह डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो शानदार मौका आ गया है. अब आप पहले की तुलना में कम कीमत पर अपना मनपसंद फोन घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स हैं और अब इसकी ताजा कीमत कितनी हो गई है.
Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
Galaxy S26 Ultra को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इसमें 6.9 इंच का डायनामिक LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 5,000mAh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 60W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, 10MP का टेलीफोटो सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का सेंसर लगा हुआ है. Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले का भी ऑप्शन है, जिससे यूजर्स के आसपास बैठे लोग स्क्रीन नहीं देख पाएंगे. सैमसंग इसे सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगी.
Galaxy S26 Ultra Price Cut
भारत में इस फोन के बेस वेरिएंट (12GB+256GB) को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 9,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 1,30,999 रुपये में लिस्टेड है. इसी तरह बाकी वेरिएंट की कीमतों में भी 9,000-9,000 रुपये की कटौती हुई है. अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर है या कंपनी ने परमानेंटली इसकी कीमत कम कर दी है. अगर आप इसे विजय सेल्स से खरीदते हैं तो इस पर एडिशनल डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं.
Google Pixel 10 पर आ गई धमाकेदार छूट
सैमसंग की तरह इस समय गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस Google Pixel 10 पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. गूगल ने भारत में इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी अमेजन पर यह फोन केवल 70,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा इस पर 2100 रुपये का कैशबैक और 2500 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है.
ये भी पढे़ं-
यूट्यूब पर 5 लाख व्यूज आ रहे हैं तो कितनी होगी कमाई? जानें एक वीडियो पर कितना मिलेगा पैसा