Last Updated:
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो बजट सेगमेंट में शानदार ANC, 56 घंटे तक बैटरी और दमदार साउंड के साथ आते हैं. जानें क्या ये TWS ईयरबड्स आपके लिए सही ऑप्शन हैं या नहीं…

0+ घंटे बैटरी और ANC के साथ आए Nord Buds 4 Pro, जानें पूरा रिव्यू
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो बजट सेगमेंट में आने वाले ऐसे TWS ईयरबड्स हैं जो कीमत के हिसाब से काफी अच्छे फीचर्स देने की कोशिश करते हैं. अगर आप कम दाम में अच्छे साउंड, लंबी बैटरी और कुछ प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं.
डिजाइन की बात करें तो नॉर्ड बड्स 4 प्रो का लुक पिछले मॉडल से थोड़ा अलग है. इसका चार्जिंग केस अब स्क्वायर शेप में आता है, जो देखने में मॉडर्न लगता है. मैट फिनिश होने की वजह से इस पर फिंगरप्रिंट भी कम पड़ते हैं और यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से टिक जाता है.
ईयरबड्स हल्के हैं और सिलिकॉन टिप्स के साथ आते हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनना आरामदायक रहता है.
मिलता है ANC
फीचर्स की बात करें तो इसमें 12mm ड्राइवर दिए गए हैं, जो इस रेंज में आम हैं लेकिन अच्छा साउंड आउटपुट देते हैं. इसमें ANC (एक्टिव नॉइस कैंसेलेशन) भी मिलता है, जिससे आसपास का शोर कुछ हद तक कम हो जाता है.
हालांकि, बहुत ज्यादा शोर वाली जगहों पर इसकी परफॉर्मेंस सीमित रहती है. इसके अलावा इसमें 6 माइक्रोफोन, स्पेशियल ऑडियो और AI फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और बेहतर बनाते हैं.
साउंड क्वालिटी कुल मिलाकर बैलेंस है
म्यूजिक सुनते समय क्लियर वोकल्स और ठीक-ठाक बास मिलता है. कॉलिंग के दौरान भी आवाज साफ सुनाई देती है, जो डेली यूज के लिए काफी है.
बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है. कंपनी के मुताबिक ये बिना ANC के करीब 56 घंटे तक चल सकता है और ANC ऑन करने पर लगभग 26 घंटे का बैकअप देता है. असल इस्तेमाल में भी यह काफी अच्छा बैकअप देता है, जिससे आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बजट में एक भरोसेमंद, फीचर-पैक और लंबी बैटरी वाले ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें