सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जियोहॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सिर्फ एक रुपये में पाएं।
  • सीमित जियो यूजर्स के लिए, ऑटो-रिन्यूअल बंद करना महत्वपूर्ण है।
  • एयरटेल के ₹3,999 प्लान में तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त।

JioHotstar Premium Subscription: सिर्फ एक रुपये देकर आप जियोहॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं. जी हां, आपने सही सुना है. सिर्फ एक रुपये में जियोहॉटस्टार प्रीमियम की मेंबरशिप मिल रही है. इसमें आप एक महीने तक प्रीमियम कंटेट का मजा उठा पाएंगे. हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं है. अगर आपके फोन में यह ऑफर नहीं दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आप इसके लिए एलिजिबल नहीं है. वहीं अगर आपको यह ऑफर दिख रहा है तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे क्लेम किया जा सकता है.

किन यूजर्स के लिए आया है ऑफर?

जियोहॉटस्टार की तरफ से यह ऑफर लिमिटेड यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है. इसका फायदा उठाने के लिए आपको जियो नंबर की मदद से साइन-इन करना होगा. ध्यान रहे कि यह नंबर पर पहले कोई जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन नहीं होना चाहिए. यह प्लान करीब 30 दिनों तक वैलिड रहेगा और इस केवल एक बार क्लेम किया जा सकता है. अगर आपको इस प्लान का फायदा मिलता है तो आप अपने फोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी समेत किसी भी दो डिवाइस पर एक साथ कंटेट को स्ट्रीम कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप इस प्लान के लिए एलिजिबिल हैं और एक रुपये की पेमेंट कर इसे एक्टिवेट करना चाहते हैं तो ऑटो रिन्यूअल का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप इसे इनेबल रखते हैं तो प्रमोशनल प्लान खत्म होते ही आपको रेगुलर प्लान पर स्विच कर दिया जाएगा. यानी एक महीने के बाद आपको बाकी यूजर्स के बराबर पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

कैसे एक्टिवेट करें प्लान?

अगर आप प्लान के लिए एलिजिबल हैं तो जियोहॉस्टार ऐप में अपने जियो नंबर से साइन-इन करें. फिर अपने प्रोफाइल पर जाकर सब्सक्रिप्शन सेक्शन को ओपन करें. अगर यहां एक रुपये वाला प्लान दिखता है तो इसे सेलेक्ट कर पेमेंट कर दें. ट्रांजेक्शन कंप्लीट होने के बाद प्रीमियम मेंबरशिप तुरंत एक्टिव हो जाएगी. अगर आप एक महीने बाद इस मेंबरशिप को एक्टिव नहीं रखना चाहते तो ऑटो-रिन्यूएल ऑप्शन को बंद कर दें.

एयरटेल के इस प्लान में फ्री मिल रहा जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन

अगर आपके पास एयरटेल का नंबर है तो आप तीन महीनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में पा सकते हैं. एयरटेल के 3,999 रुपये के प्लान में कंपनी तीन महीनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. इस प्लान में सालभर की वैलिडिटी, रोजाना 2.5GB डेटा + अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 12 महीनों के लिए Adobe Express का प्रीमियम प्लान भी फ्री दिया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम



Source link

0Shares