Xiaomi 17T भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

शाओमी एक बार फिर अपनी पॉपुलर T सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नया शाओमी 17T भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद भारतीय बाजार में एंट्री करेगा, जो 28 मई को शाओमी 17T Pro के साथ होने वाला है.

कंपनी इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश करने की तैयारी में है और माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है. यह डिवाइस खास तौर पर कैमरा और परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा.

कैसे होने वाले हैं फीचर्स
शाओमी 17T में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसका डिजाइन फ्लैट एज के साथ आ सकता है और पीछे की तरफ squircle शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जा रहा है. इसके साथ 6,500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करेगी. फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS पर काम कर सकता है.

कैमरा सेक्शन की बात करें तो शाओमी 17T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर और एक 12MP लेंस शामिल होगा. खास बात यह है कि इसमें Leica ब्रांडिंग भी देखने को मिल सकती है, जो फोटोग्राफी क्वालिटी को और बेहतर बनाएगी. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग, डुअल सिम सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है. शाओमी 17T एक ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है जो कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों मामले में परफेक्ट हो सकता है.