Xiaomi 17 Ultra लॉन्च: 1-इंच Leica कैमरा, 6000mAh बैटरी

चीनी टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी 17 Ultra लॉन्च कर दिया है. ये फोन बुधवार को लॉन्च हुआ और इसे स्टैंडर्ड शाओमी 17 मॉडल के साथ पेश किया गया. इससे कुछ दिन पहले इन दोनों स्मार्टफोन्स को 28 फरवरी को MWC के दौरान बार्सिलोना में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था.

कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है. फोन में Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है.

शाओमी 17 Ultra की कीमत और उपलब्धता
भारत में शाओमी 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है. यह फोन केवल एक ही वेरिएंट में आता है जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है.

कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर में ग्राहकों को शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो (कीमत 19,999 रुपये) फ्री मिलेगा.

ये स्मार्टफोन 18 मार्च से अमेज़न और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा.

शाओमी 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • शाओमी 17 Ultra में 6.9-इंच HyperRGB OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2608 पिक्सल है.
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  • 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • HDR+ और Dolby Vision सपोर्ट
  • शाओमी Shield Glass 3.0 प्रोटेक्शन
  • फोन में Wet Touch टेक्नोलॉजी भी है, जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन ऑपरेट की जा सकती है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

  • इस फोन में 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है.
  • 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर (4.6GHz तक)
  • 6 एफिशिएंसी कोर (3.62GHz)
  • Adreno GPU
  • Qualcomm AI Engine
  • इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है. फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.

कैमरा

  • फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम दिया गया है.
  • 50MP प्राइमरी कैमरा (1-इंच Light Fusion 1050L सेंसर, OIS)
  • 200MP टेलीफोटो कैमरा (Samsung HPE सेंसर, 120x डिजिटल जूम)
  • 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा (115° फील्ड ऑफ व्यू)
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • यह स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) तक सपोर्ट करता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

  • शाओमी 17 Ultra में 6000mAh बैटरी दी गई है.
  • 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
  • 50W वायरलेस चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और NavIC जैसे फीचर्स मिलते हैं.
  • फोन का वजन करीब 219 ग्राम है और इसका साइज 162.9 × 77.6 × 8.29mm है.