WhatsApp iPhone यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! कॉल के दौरान अब एक टैप में बदल सकेंगे Mic Mode

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर WhatsApp for iOS 26.27.74 के कुछ बीटा यूजर्स को दिखाई देना शुरू हो गया है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी इस फीचर को रोलआउट कर सकती है. बता दें कि इस नए अपडेट के बाद WhatsApp कॉल स्क्रीन पर ही माइक्रोफोन मोड बदलने का ऑप्शन यूजर्स को मिल जाएगा. इसका मतलब ये है कि अब व्हाट्सऐप कॉल के दौरान यूजर्स को आसानी से ऑडियो मोड बदलने में परेशानी नहीं होगी.

बता दें कि ये फीचर पूरी तरह Apple की मौजूदा माइक्रोफोन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. WhatsApp इसमें कोई नया ऑडियो सिस्टम नहीं जोड़ रहा है बल्कि iPhone के इन फीचर्स को सीधे अपनी ऐप के अंदर उपलब्ध करा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, WhatsApp के जरिए यूजर्स को iPhone के पहले से मौजूद माइक्रोफोन प्रोसेसिंग फीचर्स का इस्तेमाल करने का आसान तरीका मिलेगा. इसमें चार ऑडियो मोड शामिल होंगे जिसमें  Standard, Voice Isolation, Wide Spectrum और Automatic शामिल है. बता दें कि इन चारों मोड का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इसके अलावा इस फीचर की खास बात ये है कि एक बार कोई माइक्रोफोन मोड चुनने के बाद उसे यूजर डिफॉल्ट भी बना सकेगा. जब तक यूजर खुद सेटिंग नहीं बदलता, हर कॉल में वही मोड इस्तेमाल होगा. Android पर WhatsApp ने हाल ही में AI बेस्ड Noise Cancellation फीचर पेश किया है. वहीं iPhone पर कंपनी Apple के इनबिल्ट ऑडियो प्रोसेसिंग सिस्टम का ही इस्तेमाल करेगी.

आपको बता दें कि ये फीचर फिलहाल सीमित iPhone बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध बताई जा रही है. अगर टेस्टिंग सफल रहता है तो आने वाले समय में कंपनी इसे सभी iPhone यूजर्स के लिए जारी कर सकता है. इसके बाद WhatsApp कॉल के दौरान बेहतर ऑडियो कंट्रोल सिर्फ एक टैप की दूरी पर होगा.

Published at : 18 Jul 2026 01:51 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link

0Shares