Skip to content
Aman Shanti News – Hindi News, Local News
  • Home
  • News
  • Tech
  • Contact Us
  • About Us
WhatsApp App 2026 03 b22f220d3c72b3921591659796260ccd

WhatsApp का नया Guest Chats फीचर: बिना अकाउंट भी करें मैसेज

May 3, 2026March 25, 2026 by Manoj Kumar

मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नया और दिलचस्प फीचर रोलआउट कर रहा है, जिसका नाम गेस्ट चैट्स (Guest Chats) है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स उन लोगों को भी मैसेज भेज सकेंगे जिनके पास वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है. यानी सामने वाले व्यक्ति को ऐप डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी.

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ एंड्रॉयड और iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. गेस्ट चैट्स के जरिए यूजर्स एक खास लिंक जनरेट कर सकते हैं, जिसे किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है. जैसे ही वह व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, वह सीधे चैट में जुड़ जाता है और मैसेज भेज और प्राप्त कर सकता है.

इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, जिससे चैट सुरक्षित रहेगी. हर गेस्ट यूजर के लिए एक यूनिक आईडी बनाई जाती है, जिसके जरिए एन्क्रिप्शन की जाती है. इससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहती है.

फोटो: WABetaInfo

हालांकि, गेस्ट चैट्स में कुछ सीमाएं भी हैं. इसमें ग्रुप चैट, फोटो-वीडियो शेयरिंग, डॉक्यूमेंट, GIF, स्टिकर्स और वॉइस मैसेज जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. इसके अलावा वॉइस और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं होगा. यानी यह फीचर सिर्फ बेसिक टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए बनाया गया है.

यूजर्स इस लिंक को SMS, ईमेल या किसी दूसरे ऐप के जरिए शेयर कर सकते हैं. साथ ही, अगर जरूरत हो तो गेस्ट यूजर को ब्लॉक भी किया जा सकता है.

एक और खास बात ये है कि यह चैट हमेशा के लिए नहीं रहती. अगर 10 दिन तक कोई एक्टिविटी नहीं होती है, तो चैट अपने आप एक्सपायर हो जाती है और फिर नया लिंक बनाना पड़ता है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो बिना ऐप इंस्टॉल किए जल्दी से किसी से बात करना चाहते हैं.

Categories Tech Tags New WhatsApp, WhatsApp app, WhatsApp Business, WhatsApp download, WhatsApp login, WhatsApp open, WhatsApp update, WhatsApp Web
mobiles महंगे क्यों हो रहे हैं? मेमोरी चिप शॉर्टेज का असर
अप्रैल 2026 के नए स्मार्टफोन: OnePlus, Oppo, Vivo लॉन्च

Product Highlight

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc imperdiet rhoncus arcu non aliquet. Sed tempor mauris a purus porttitor

Learn more

Recent Posts

AI Jobs Alert: क्या Artificial Intelligence छीन लेगा आपकी नौकरी? Bank of America रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा झटका! 8 मई 2026 से बंद होगा ये सिक्योरिटी फीचर, तुरंत कर लें डेटा सेव

फोन की बैटरी 30% होते ही बढ़ने लगती है टेंशन! भारत के 90% यूजर्स Low Battery Anxiety के शिकार

Power Bank में आग क्यों लगती है? जानिए कैसे बनता है पावर बैंक और क्यों होता है ब्लास्ट

Power Bank Blast Risk : फ्लाइट, ट्रेन या कार? जानिए सबसे ज्यादा खतरा कहां और कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Flight में Power Bank में आग क्यों लगती है? जानिए कैसे बनता है Power Bank और कितना खतरनाक है

WhatsApp का नया Archive Feature! अब 24 घंटे बाद भी डिलीट नहीं होंगे Status, जल्द मिलेगा बड़ा अपडेट

WhatsApp Security Alert 2026: वॉट्सऐप में मिला खतरनाक बग, एक क्लिक से हो सकता था बड़ा साइबर अटैक

GTA 6 Release Date Confirm: Rockstar ने किया बड़ा ऐलान, अब इस दिन लॉन्च होगा गेम

Google Pixel 10 पहले कभी नहीं हुआ इतना सस्ता, इस डील में मिलेगा 20,000 की बचत का मौका

© 2026 Marketer • Built with GeneratePress

Privacy Policy

Terms

Contact