वॉट्सऐप ने यूज़र्स के लिए हाल ही में Avatar फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप अपना 3D डिजिटल वर्जन तैयार कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो अपनी असली फोटो प्रोफाइल पर नहीं लगाना चाहते या कुछ नया और क्रिएटिव ट्राई करना चाहते हैं. WhatsApp Avatar को आप प्रोफाइल फोटो के रूप में सेट कर सकते हैं और इसे स्टिकर्स के तौर पर चैट में भी भेज सकते हैं.
इस फीचर में लगभग 36 अलग-अलग स्टिकर्स मिलते हैं, जो आपकी भावनाओं और रिएक्शन को बेहतर तरीके से दिखाते हैं. आप अपने अवतार को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जैसे स्किन टोन, हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज़ और फेस शेप. इससे आपका अवतार आपकी पर्सनैलिटी के अनुसार दिखता है.
पहला तरीका1: Selfie से Avatar बनाएं
- WhatsApp खोलें और तीन डॉट्स पर क्लिक करें
- Settings में जाकर ‘Avatar’ चुनें
- ‘Create Avatar’ > ‘Create from Selfie’ पर टैप करें
- अपनी सेल्फी लें, सिस्टम खुद अवतार बना देगा
- बॉडी टाइप और स्टाइल को एडजस्ट करें
दूसरा तरीका: Manual Avatar बनाएं
- Settings > Avatar पर जाएं
- ‘Create Avatar’ > ‘Create Manually’ चुनें
- स्किन टोन, हेयरस्टाइल, फेस और बॉडी टाइप चुनें
- कपड़े, मेकअप और एक्सेसरीज़ से स्टाइल करें
- तैयार होने पर अवतार पब्लिश करें
Privacy और कंट्रोल
वॉट्सऐप के अनुसार, जब आप सेल्फी से अवतार बनाते हैं तो आपकी फोटो तुरंत डिलीट कर दी जाती है. इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है. आप कभी भी अपने अवतार को बदल सकते हैं या डिलीट करके नया बना सकते हैं.
क्यों काम का है यह फीचर?
आज के डिजिटल दौर में लोग अपनी पहचान को सुरक्षित रखते हुए खुद को एक्सप्रेस करना चाहते हैं. WhatsApp Avatar इस जरूरत को पूरा करता है. यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं और साथ ही चैटिंग को मजेदार बनाना चाहते हैं.