लावा अपने बोल्ड सीरीज में नया फोन जोड़ते हुए भारत में आज Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च करने जा रहा है. फ्लिपकार्ट टीज़र के मुताबिक, ये स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ‘Be Fearless. Be Bold.’ टैगलाइन के साथ आने वाला यह फोन बजट सेगमेंट में यूज़र्स को लुभाने करने के लिए तैयार है. हाल ही में Lava ने Bold 2 5G लॉन्च किया था और अब यह नया 4G मॉडल उन यूज़र्स के लिए लाया जा रहा है, जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे यूज़र्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। यह फोन WhatsApp, YouTube और सामान्य ऐप्स के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही इसमें Android 15 दिया जाएगा, जो बिना किसी बLOATवेयर और ऐड्स के क्लीन एक्सपीरियंस देगा।
कैमरा की बात करें तो Lava Bold N2 Pro 4G में 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा.
कीमत कितनी हो सकती है?
लीक और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए, इस फोन की कीमत ₹10,000 से कम रहने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में यह फोन टेक्नो और रियलमी जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है.
अगर आप एक बजट स्मार्टफोन चाहते हैं जो बेसिक काम आसानी से कर सके और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस दे, तो Lava Bold N2 Pro 4G एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. हालांकि, खरीदने से पहले इसके सभी फीचर्स और दाम को देखना सही रहेगा.