Raebareli News : ए -इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश मची धूम

On

रायबरेली। जिले भर मे बारावफात के त्योहार पर जगह जगह मुस्लिम समाज की ओर से सुंदर सजावट कर हजरत मुहम्मद साहब को याद करते हुए
खुशियां मनाई गई। खीरों कस्बे में पैगंबर -ए -इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ निकाला गया।

जगह-जगह नाते पाक की तिलावत की गई। नात पढ़ने वाली अंजुमनों ने नबी की शान मे नात पढ़कर माहौल को इश्के ए रसूल से रूबरू करा दिया। ज्ञात हो कि अरबी महीना के माहे रवि अव्वल की 12 तारीख को पैगंबरे -ए -इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का दिन बताया जाता है, दुनिया भर में बड़े ही धूमधाम के साथ रोशनी करते हुए हजरत मुहम्मद साहब याद करते हुए जन्मदिन मनाया जाता है। कस्बे के जुलूस में शामिल युवा हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए चल रहे थे।

Read More रायबरेली के नागरिकों को मिलेगा नया तोहफा

Follow Aman Shanti News @ Google News