डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

On

रायबरेली ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर बचत भवन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान समीक्षा बैठक हुई। संचारी रोग के प्रमुख एजेंडो पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि माइक्रो प्लान बना कर अभियान को सफल बनाया जाएं।संचारी रोग के रोकथाम के लिए सभी विभाग मिल कर प्रयास करे। साथ ही अभियान की समय-समय पर समीक्षा की जाए जिससे कार्य गुणवत्तापूर्ण हो सके। ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर संचारी अभियान पर लगातार नजर रखी जाए। जिससे जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके।

उन्होंने हरचन्दपुर ब्लॉक में संचारी रोग अभियान की प्रगति ठीक ना होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने संबंधित को स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि लोगों को स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जाए। समय समय पर पेयजल की गुणवत्ता चेक की जाए। जिलाधिकारी ने पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया कि इस पर त्वरित कार्रवाई कराई जाए तथा ग्रामों में साफ सफाई, साप्ताहिक एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित कराया जाए।

Read More व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

ग्राम प्रधानों से लागातार बैठक कर स्थलीय जानकारी ली जाए। मवेशियों के बेड़ो की लगातार जांच की जाए। संक्रमित पशुओं को अलग कर उसका उचित उपचार किया जाए। जिससे संक्रमण को रोका जा सके। नालियों की साफ सफाई लगातार कराई जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान को सफल बनाने वाले पंचायती राज विभाग के समस्त सफाई कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

Read More रायबरेली के नागरिकों को मिलेगा नया तोहफा

Follow Aman Shanti News @ Google News