आगामी धार्मिक उत्सवों के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

On

रायबरेली ! आगामी धार्मिक उत्सवों ईद-ए-मिलाद-उन-नवी (बारावफात), श्री गणेश अनन्त चतुर्दर्शी, मूर्ति विसर्जन, पूर्णिमा/अमावस्या, गंगा स्नान, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, रामनवमी, दशहरा, मेला आदि शांतिपूर्ण मनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक बचत भवन कलेक्ट्रेट सभागार में की। 

जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहारो को आपसी भाईचारे,परंपरागत और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। जनपद गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है इसे बनाए रखे। धार्मिक स्थलों पर व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जाए। उत्सव के दौरान आने जाने वाले मार्गों को ठीक कराया जाए। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। धार्मिक उत्सवों में प्रयोग किये जाने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग पहले ही कर ली जाए जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। जो भी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करे उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दे। त्योहारों के समय लाऊड स्पीकरों से बजने वाले संगीतो पर भी कड़ी नजर रखी जाए। कोई भी व्यक्ति या समुदाय अभद्र गीत संगीत का प्रयोग करता हुए ना मिले। डीजे संचालको की सूची तैयार कर ली जाए। उनके साथ बैठक कर मा0 उच्चतम न्यायालय और मा0 उच्च न्यायालय के दिये गए ध्वनि संबंधी गाइडलाइन से अवगत करा दिया जाए।

Read More उद्यान मंत्री ने आयुष्मान पखवाड़े का किया शुभारम्भ

कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम करते समय प्रशासन की अनुमति अवश्य ली जाए। परंपरागत तरीके से उत्सव मनाया जाए। किसी भी प्रकार का बदलाव करने से पहले प्रशासन की अनुमति अवश्य ली जाए।उन्होंने ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार के संवेदनशील फेक आडियो,वीडियो और फ़ोटो आदि को वायरल ना करे। ऐसी को भी सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं। अराजक तत्त्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध शराब बनाने वालो पर आबकारी विभाग लगातार कार्यवाही करती रहे।

Read More व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर हर समय उपस्थित रहे। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि त्यौहारो के बीच विद्युत आपूर्ति होती रहे। जो भी विद्युत तार अस्त व्यस्त हो उसे ठीक करा लिया जाए। खाद्य विभाग खाने पीने के सामानों की अभी से सेम्पलिंग करना शुरू कर दे। मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार भी कराया जाए। जिससे कि लोग मिलावटी खाने-पीने के सामान खरीदते समय सावधानी बरते। अग्निशमन विभाग हर समय तैयार रहे। आगजनी की घटना होने पर तुरन्त कार्यवाही करें। यातायात नियमों का पालन कराये। सार्वजनिक मार्गो को धार्मिक उत्सवों के समय बाधित ना किया जाए।

Read More डीएम की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन संपन्न

Follow Aman Shanti News @ Google News