मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

On

रायबरेली! आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सदर विधान सभा प्रभारी सुरेश सिंह ने दिल्ली सरकार के मुख्यमन्त्री को मान्नीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान किये जाने पर न्यायपालिका को धन्यवाद ज्ञापित किया।  श्री सिंह ने कहा कि एक न्यायप्रिय, कर्मठ, ईमानदार, उच्च शिक्षित मुख्यमन्त्री की कार्यशैली से विरोधियों के हौसले पस्त थे और वह आए दिन किसी न किसी रूप से उन्हें परेशान करने की योजना बनाते रहते थे,

किन्तु आम जनमानस का सहयोग एवं मान्नीय न्यायालय द्वारा एक ईमानदार व्यक्तित्व की कार्य क्षमता को पहचानते हुए न्याय संगत कार्यवाही की गयी, न्याय सदैव प्रासंगिक रहा है, न्याय वह तराजू है, जिसके पलड़े पर हर कोई समान रूप से तुलता है।  यहाँ किसी का विशेषाधिकार नहीं होता, सच्चा न्याय वही है जो एक मिशाल कायम करे जो कि मान्नीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से स्पष्ट परलक्षित है।  श्री सिंह ने शहर के रतापुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़े एवं मिष्ठान वितरण कर अरविन्द केजरीवाल की जीत का जश्न मनाया।

Read More व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

Follow Aman Shanti News @ Google News