Tata ने मचाया तहलका, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी, इन 2 गाड़ियों के साथ IPL भी रहा बड़ा कारण



Tata Motors Sales May 2026: टाटा मोटर्स ने बाजार में तहलका मचा दिया है। अप्रैल के बाद मई के महीने में भी कंपनी ने दबाकर गाड़ियां बेची हैं। इससे देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki के बाद अब दूसरा स्थान टाटा मोटर्स ने हासिल कर लिया है। मई 2026 की बात करें तो टाटा मोटर्स ने मई 2025 के मुकाबले 42 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। 

मारुति सुजुकी मई 2026 में 1,90,337 यूनिट्स बेचकर जहां प्रथम स्थान पर रही तो वहीं टाटा मोटर्स ने मई 2026 में कुल 59,790 गाड़ियां बेची है। टाटा मोटर्स ने महिंद्रा, हुंडई, किआ, एमजी और टोयोटा जैसी सभी बड़ी कंपनियों को टक्कर देकर आगे निकल गई है। वहीं मई 2025 की बात करें तो टाटा मोटर्स ने 42,040 यूनिट्स बेची थी। इस कारण टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 42 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल की।  

अप्रैल 2026 के समान ही मई 2026 में भी टाटा मोटर्स की Tata Punch और Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी रही। सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की यह दोनों गाड़ियां बेहद लोकप्रिय है और बड़े स्तर पर कई ग्राहकों की पहली पसंद लगातार बनी हुई है। मई 2026 में टाटा पंच और नेक्सॉन दोनों की करीब 20-20 हजार गाड़ियां बिकी हैं। इसके साथ ही Sierra की भी लगातार डिमांड बनी हुई है।   

बता दें कि टाटा नेक्सॉन पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी उपलब्ध रहती है। तो वहीं टाटा पंच पेट्रोल, सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आती है। टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। 

टाटा ग्रुप IPL का मुख्य स्पॉन्सर है। इस कारण हर रोज स्टेडियम से लेकर टीवी/मोबाइल तक टाटा की गाड़ियों का जमकर प्रचार हुआ। Tata Motors की सेल अब जून 2026 में कैसी रहेगी यह जून महीने की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।   



Source link